जल्द देसी गर्ल के घर बजेगी शहनाई, शुरू हुईं अमेरिका में शादी की रश्में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 29, 2018 02:51 PM2018-10-29T14:51:24+5:302018-10-29T14:51:24+5:30

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐसे में इन दिनों उनकी शादी की डेट के कयास जमकर लगाए जा रहे हैं।

priyanka chopra bridal shower in newyork pre wedding ceremony | जल्द देसी गर्ल के घर बजेगी शहनाई, शुरू हुईं अमेरिका में शादी की रश्में

जल्द देसी गर्ल के घर बजेगी शहनाई, शुरू हुईं अमेरिका में शादी की रश्में

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐसे में इन दिनों उनकी शादी की डेट के कयास जमकर लगाए जा रहे हैं।यह तो आप जानते ही हैं कि अपनी देसी गर्ल इस साल के अंत में निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी, जिसकी रस्में भी अब शुरू हो चुकी हैं।

हाल ही में प्रियंका की कुछ खास फोटो  समने आई हैं जिससे पता चलता है कि इस कपल की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रियंका चोपड़ा के परिवार और दोस्तों ने अमेरिका में देसी गर्ल को विवाह पूर्व ब्राइडल शावर पार्टी दी है, यह पार्टी रविवार रात को हुई। इस आइवरी मारचेसा ड्रेस में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वह सिल्वर रंग के बैलून्स के बगल में खड़ी दिखाई दीं, जिस पर लिखा था, 'ब्राइड'।

View this post on Instagram

इस फोटो को मिमी कटरेल ने साझा किया, जिन्होंने इस पार्टी के लिए प्रियंका को स्टाइल किया था और कैप्शन में लिखा, "दुल्हन..सभी के लिए चमकता वर्जन. प्रियंका चोपड़ा।

View this post on Instagram


वहीं, प्रियंका  ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बालों की स्टाइलिंग कराते और मेकअप कराते समय की तस्वीर साझा की और लिखा है कि मेरी सहेलियां मेरे शहर में! पार्टी का कोई कारण, विवाह पूर्व जश्न।

इससे पहले  देसी गर्ल ने करवा चौथ पर निक के साथ की अपनी फीलिंग को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें खिड़की पर पड़ी बारिश की बूंदे नजर आ रही हैं,  तस्वीर पर प्रियंका ने लिखा, "चांद छुपा बादल में।

View this post on Instagram

इसके बाद से ही हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने मंगेतर निक के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था, वह चांद के इंतजार में थीं ताकि व्रत खोल सकें। वैसे प्रियंका की निक के साथ सगाई हो चुकी है तो ऐसे में अगर उन्होंने निक के लिए व्रत रखा तो फैंस के लिए जरुर खुशी देने वाली बात हो सकती है। लंबे वक्त तक निक संग अपने रिश्ते को छिपाती रहीं प्रियंका अब बेधड़क उनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

जोधपुर करेंगी शादी

वहीं, प्रियंका-निक जोधपुर के एक महल में शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक निक जोनस शादी की तैयारी करने के लिए इंडिया आ चुके हैं। हाल ही में दोनों जोधपुर शादी की जगह फाइनल करने भी पहुंचे थे उसके बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी राजस्थान की ही धरती पर होगी।

हाल ही में प्रियंका और निक की जोधपुर में आउटिंग की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसे देखकर ये कयास लगाया जा रहा था कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कर रहे हैं। और इसलिए वो दोनों जोधपुर में जगह फाइनल करने पहुंचे थे। 

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे। उसके बाद से ही दोनों को लगातार साथ देख जा रहा था। उसके बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर तमाम तरह की बातें होती रही. लेकिन 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में रोका करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया था। 

Web Title: priyanka chopra bridal shower in newyork pre wedding ceremony

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे