हो गया फाइनल, दिसंबर की इस तारीख को और इस जगह प्रियंका चोपड़ा-निक संग लेंगी फेरे
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 17, 2018 11:15 AM2018-10-17T11:15:43+5:302018-10-17T11:26:28+5:30
Priyanka Chopra & Nick jonas Marriage Date: 2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी का पूरा समारोह जोधपुर में तीन दिनों का होगा। खबर के अनुसार प्रियंका-निक की शादी का ये समारोह30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा।
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और मंगेतर निक जोनस की शादी की तारीख को लेकर बीते कई दिनों से चर्चा जोरों पर है। हाल ही में ये बात तो साफ हो ही गई है कि प्रियंका अपने ही देश में अपनी शादी करेंगी और इसके लिए वह राजस्थान को चुन रही हैं।
ऐसे में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी का पूरा समारोह जोधपुर में तीन दिनों का होगा। खबर के अनुसार प्रियंका-निक की शादी का ये समारोह30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा।
वहीं, प्रियंका-निक जोधपुर के एक महल में शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक निक जोनस शादी की तैयारी करने के लिए इंडिया आ चुके हैं। हाल ही में दोनों जोधपुर शादी की जगह फाइनल करने भी पहुंचे थे उसके बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी राजस्थान की ही धरती पर होगी।
हाल ही में प्रियंका और निक की जोधपुर में आउटिंग की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसे देखकर ये कयास लगाया जा रहा था कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कर रहे हैं। और इसलिए वो दोनों जोधपुर में जगह फाइनल करने पहुंचे थे।
प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे। उसके बाद से ही दोनों को लगातार साथ देख जा रहा था। उसके बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर तमाम तरह की बातें होती रही. लेकिन 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में रोका करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया था।