प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने खरीदा 144 करोड़ रुपए कीमत वाला घर, 20 हजार वर्ग फुट में फैली है यह संपत्ति

By ज्ञानेश चौहान | Published: November 13, 2019 08:48 PM2019-11-13T20:48:42+5:302019-11-13T20:48:42+5:30

रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक के आधुनिक घर में सात बेडरूम, 11 बाथरूम, ऊंची छत और पर्याप्त बाहरी जगह है और भले ही सोफी और जो का घर छोटा हो लेकिन इसमें 10 बेडरूम और 14 बाथरूम हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas bought a house worth Rs 144 crore! | प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने खरीदा 144 करोड़ रुपए कीमत वाला घर, 20 हजार वर्ग फुट में फैली है यह संपत्ति

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने खरीदा 144 करोड़ रुपए का घर, 20 हजार वर्ग फुट में फैली है यह संपत्ति

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने 144 करोड़ रुपए (20 मिलियन डॉलर) का घर खरीदा है। यह घर अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मौजूद है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक निक और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है और इसके लिए उन्होंने 144 करोड़ रुपए खर्च किये हैं।

जोनास ब्रदर्स कथित तौर पर लॉस एंजिल्स के पड़ोस में एनसिनो नामक जगह में बहुत पैसा निवेश कर रहे है और उन्होंने कुल रिकॉर्ड तोड़ 34.1 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। इसी बीच जोनास और उनकी पत्नी सोफी टर्नर ने 15,000 स्क्वायर फीट घर के लिए तीन मील दूर 14.1 मिलियन डॉलर खर्च किए।

रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक के आधुनिक घर में सात बेडरूम, 11 बाथरूम, ऊंची छत और पर्याप्त बाहरी जगह है और भले ही सोफी और जो का घर छोटा हो लेकिन इसमें 10 बेडरूम और 14 बाथरूम हैं।

अगस्त में यह बताया गया कि निक ने अपना बैचलर घर बेच दिया था और वह प्रियंका के साथ घर शेयर करने के लिए एक नए घर की तलाश कर रहे थे।

Web Title: Priyanka Chopra and Nick Jonas bought a house worth Rs 144 crore!

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे