ऑस्कर में इस अंदाज में पति निक के साथ पहुंची प्रियंका, किया कुछ ऐसा कि लूट ली सारी महफिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 25, 2019 04:14 PM2019-02-25T16:14:53+5:302019-02-25T16:14:53+5:30

प्रियंका इससे पहले साल 2016 में ऑस्कर में डेब्यू कर चुकी हैं। खास बात ये है कि इस बार प्रियंका चोपड़ा इस बार अपने पति जोनस के साथ स्टाइलिश लुक में पहुंची थीं।

priyanka chopra and nick jonas attend oscar awards 2019 | ऑस्कर में इस अंदाज में पति निक के साथ पहुंची प्रियंका, किया कुछ ऐसा कि लूट ली सारी महफिल

ऑस्कर में इस अंदाज में पति निक के साथ पहुंची प्रियंका, किया कुछ ऐसा कि लूट ली सारी महफिल

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मजवाने के बाद अब हॉलीवुड में बीते एक समय वह छाई हुई हैं।  अब हॉलीवुड का सबसे बड़ा फंक्शन हो और प्रियंका चोपड़ा के जलवे देखने को ना मिलें ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। ऐसे में इस बार फिर से वह हॉलीवुड की जान ऑस्कर में पहुंची थीं।

 प्रियंका इससे पहले साल 2016 में ऑस्कर में डेब्यू कर चुकी हैं। खास बात ये है कि इस बार प्रियंका चोपड़ा इस बार अपने पति जोनस के साथ स्टाइलिश लुक में पहुंची थीं। रविवार रात को वालिस एनेंबर्ग सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में वैनिटी फेयर पार्टी का आयोजन किया गया।

देसी गर्ल ने इस दौरान ब्लैक कलर का डीप नेक गाउन पहन रखा था जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं वहीं निक जोनस नेवी ब्लू सूट में हैंडसम दिख रहे थे। रेड कार्पेट पर प्रियंका और निक जोनस बिंदास अंदाज में दिखे और वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे।

प्रियंका का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो ब्लैक गाउन में वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों का इस दौरान क्वीट अंदाज देखने को मिला। दोनों एक दूसरे को जीभ दिखाते दिखे। जिसके बाद हर कोई दोनों के अंदाज पर फिदा हो गए। ऐसे में दोनों ने हर किसी को अपने अंदाज से अपनी तरफ खींचा।
 

Web Title: priyanka chopra and nick jonas attend oscar awards 2019

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे