होली मनाने भारत पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 6, 2020 11:33 AM2020-03-06T11:33:51+5:302020-03-06T11:50:39+5:30

प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस भारत में होली मनाने पहुंच चुके हैं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में निक और प्रिंयका फैन्स के साथ नजर आ रहे हैं.

Priyanka chopra and nick jonas Arrived India to celebrate holi Photo viral on internet | होली मनाने भारत पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

होली मनाने भारत पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो-इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस होली मनाने भारत पहुंच चुके हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रही हैं। एक फैन ने अपने पर्सनल अकाउंट से फोटो शेयर किया है जिसमें, प्रियंका और निक साथ नजर आ रहे हैं साथ में दोनों के बैग भी तस्वीरों में नजर आ रहे हैं।वायरल तस्वीर में प्रियंका काफी सुंदर लग रही है, ब्लैक फ्लोरल आउटफिट में प्रियंका हमेशा की तरह कयामत ढा रही हैं। तो वहीं निक भी हैंडशम लग रहे हैं।

फैन्स इस बात से काफी खुश हैं कि देसी गर्स अपने देश में परिवार के साथ होली मनाएंगी। इस फोटो को देखकर फैन्स कमेंट पर कमेंट किए जा रहे हैं। आखिर भारत में होली की बात ही कुछ और हैं। प्रियंका भले ही अपने पति के साथ अमेरिका में रहती हो लेकिन कोई भी समारोह या त्योहार हो वह भारत आते रहती हैं। इस बात से ये साफ जाहिर होता है कि प्रियंका को अपने देश से बहुत प्यार है. 

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई, जिसके बाद प्रियंका के करियर को लेकर भी कई सवाल उठने लगे थे। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा कृष 4 को लेकर बिजी हैं। जल्द ही कृष 4 में नजर आएंगी. 

Web Title: Priyanka chopra and nick jonas Arrived India to celebrate holi Photo viral on internet

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे