इस पाकिस्तानी लड़के ने दीपिका और प्रियंका पर किया भद्दा कमेंट, लोगों ने लगा दी क्लास

By मेघना वर्मा | Published: August 19, 2019 06:14 PM2019-08-19T18:14:47+5:302019-08-19T18:14:47+5:30

रिसेंटली प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें पाकिस्तानी लड़की उनसे चिल्लाते हुए सवाल पूछ रही थी।

priyanka chopra and deepika Padukon targeted by pakistani social activist indian user reply to him on jammu kashmir matter | इस पाकिस्तानी लड़के ने दीपिका और प्रियंका पर किया भद्दा कमेंट, लोगों ने लगा दी क्लास

इस पाकिस्तानी लड़के ने दीपिका और प्रियंका पर किया भद्दा कमेंट, लोगों ने लगा दी क्लास

Highlightsभारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर लगातार लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।पाकिस्तान ने अपने देश में भारतीय फिल्मों पर बैन लगा दिया है।

भारत-पाकिस्तान के रिश्ते इन दिनों सही नहीं चल रहे हैं। सिर्फ इंडिया से ही नहीं बल्कि पाकिस्तान से भी इन दिनों तरह-तरह के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। खासकर बॉलीवुड सेलेब्स और बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर। पाकिस्तान में बैन की गई बॉलीवुड फिल्मों और होल्डिंग्स को लेकर भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

वहीं रिसेंटली एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक पाकिस्तानी सोशल एक्टिविस्ट ने पाकिस्तान सरकार से रिक्वेस्ट कर रहा है कि इंडियन सेलेब्स के होल्डिंग्स तक पाकिस्तान में ना लगाए जाएं। इस वीडियो में लड़के ने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा पर भी टिप्पणी कर डाली है। 

वीडियो में पाकिस्तानी लड़का ये कहते हुए दिख रहा है कि मल्टीनेशनल कंपनियों को इस बारे में सोचना चाहिए कि वो पाकिस्तान में बिज़नेस कर रही हैं, लेकिन इंडियन सेलेब्स को प्रचार के लिए इस्तेमाल करती हैं। आगे उसने इंडियन एक्ट्रेस की तुलना करते हुए प्रियंका और दीपिका पर कमेंट भी किया। वीडियो में बोलते हुए उनसे कहा कि दीपिका को उसने दुबई में सामने से देखा था और उसे उल्टी होते-होते रह गयी। वहीं, प्रियंका के लिए भी लगभग ऐसा ही रिेएक्शन देता है। 

इसके बाद से लगातार उस लड़के को ट्वीटर पर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ठीक है भाईजान, हम बदसूरत ही सही मगर भिखारी तो नहीं है। आपकी प्राथमिकता हिल गई है। आत्म सम्मान खूबसूरती से कहीं ज्यादा मायने रखती है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, देखो भाई पाकिस्तान के ब्रेड पिट ने अपनी टिप्पणी देदी है और वो भी मुफ्त में।

इस वीडियो पर लगातार लोग अपनी बातें रख रहे हैं उस लड़के की जमकर क्लास लगा रहे हैं। वहीं रिसेंटली प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें पाकिस्तानी लड़की उनसे चिल्लाते हुए सवाल पूछ रही थी। प्रियंका ने बाद में उसे मुंह तोड़ जवाब दिया था। 

Web Title: priyanka chopra and deepika Padukon targeted by pakistani social activist indian user reply to him on jammu kashmir matter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे