प्रकाश राज ने फिर बढ़ाए मदद के हाथ, 31 फंसे हुए लोगों के वापस जाने का किया इंतजाम, बोले- अभी बात खत्म नहीं हुई...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 4, 2020 11:36 AM2020-05-04T11:36:03+5:302020-05-04T11:36:03+5:30

प्रकाश राज (Prakash Raj) लॉकडाउन के शुरू होने से ही अपने फार्म हाउस पर रह रहे हैं, और जरूरतमंद लोगों की मदद भी कर रहे हैं

prakash raj tweets about 31 stranded people | प्रकाश राज ने फिर बढ़ाए मदद के हाथ, 31 फंसे हुए लोगों के वापस जाने का किया इंतजाम, बोले- अभी बात खत्म नहीं हुई...

फाइल फोटो

Highlightsकोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन की स्थिति बरकरार रहने वाली हैसबसे ज्यादा मुश्किल में दिहाड़ी मजदूर और गरीब परिवार हैं, जिनके पास खाने और रहने का कोई साधन नहीं है

कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन की स्थिति  बरकरार रहने वाली है। ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किल में दिहाड़ी मजदूर और गरीब परिवार हैं, जिनके पास खाने और रहने का कोई साधन नहीं है। सरकार ऐसे हर एक जरुरतमंद लोगों की सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। इस मुश्किल समय में बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 

एक्टर प्रकाश राज इन दिनों अपनी फाउंडेशन के जरिए गरीबों की मदद कर रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन में गरीबों की मदद करते-करते उनकी खुद की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है।  इस बात की जानकारी हाल ही में एक्टर ने खुद ट्विटर के जरिए दी है। अब एक बार फिर से प्रकाश राज ने अपने फॉर्म हाउश पर फंसे लोगों को घर भेजने का इंतजाम किया है।

प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अफने ट्वीट में लिखा है, 'लॉकडाउन में जिन 31 लोगों के साथ में रह रहा था, अब प्रशासन के साथ मिलकर उनके लौटने का इंतजाम कर रहा हूं। हम फार्म हाउस पर थे। उनके साथ खड़े होने का अपना एक अलग मजा था, लेकिन अभी बात खत्म नहीं हुई है। हमें काफी लंबा सफर तय करना है, जरूरतमंदों तक पहुंचना जारी रखूंगा। आइए मानवता का जश्न मनाएं...'।

प्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लॉकडाउन के शुरुआत से ही प्रकाश राज लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिला रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने स्तर पर उनकी मदद भी कर रहे हैं। 

प्रकाश राज के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है। प्रकाश के इस काम के लिए लोग उनके ट्वीट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग तरह तरह से एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेता होने के साथ-साथ प्रकाश राज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी है। फिल्मों के खलनायक असल ज़िन्दगी में पढ़ाई में काफी होशियार थे लेकिन उन्होंने अपनी कला को आगे बढ़ाया और रील लाइफ को चुना। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं। इस बार प्रकाश का ट्वीट छा गया है। 

Web Title: prakash raj tweets about 31 stranded people

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे