अपने फार्म पर आम बेचता नजर आया बॉलावुड एक्टर का बेटा, प्रकाश राज ने तस्वीर शेयर कर कही ये बात
By अमित कुमार | Published: April 26, 2020 12:30 PM2020-04-26T12:30:07+5:302020-04-26T12:30:07+5:30
इससे पहले एक वीडियो में प्रकाश राज अपने बेटे वेदांत संग गाय के बछड़े साथ नजर आए थे। इस वीडियो में वह गाय के बछड़े से अपने बेटे की दोस्ती कराने की कोशिश कर रहे हैं।
कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन का पालन आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अनुशासन के साथ कर रहे हैं। ज्यादातर बॉलीवुड स्टार ने इन दिनों खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। घर में रहते हुए बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
प्रकाश राज के बेटे वेदांत की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, 'मेरा बेटा, आम बेचने वाला. हमारे फार्म पर प्रकृति से बातचीत में बिजी है, घर पर रहें और सुरक्षित रहें। यह समय भी गुजर जाएगा।" वेदांत इस तस्वीर में बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
My son ..The mango seller .. in conversation with nature at our farm. Stay home stay safe. This too shall pass. pic.twitter.com/dpzBcJQNVs
— Prakash Raj (@prakashraaj) April 26, 2020
लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं प्रकाश राज
प्रकाश राज ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ फोटो शेयर की, जिसमें प्रकाश राज फाउंडेशन के लोग डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस और गरीबों में खाना बांटते नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले ही उन्होंने बताया था कि उनकी सारी वित्तीय स्त्रोत खत्म हो रहे हैं इसलिए वह अब लोगों की मदद के लिए कोई दूसरा तरीका खोजेंगे। प्रकाश राज ने कहा था कि इस काम के लिए वह लोन लेने तक को तैयार हैं।