मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 25, 2020 10:42 PM2020-03-25T22:42:17+5:302020-03-25T22:56:42+5:30

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह अपने जमाने की काफी पसंद की जाने वाली अदाकारा थीं। कई फिल्मों में उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय का लोहा मनवाया था।

Popular Bollywood Actress 'Nimmi' Passes Away At 88, Bollywood Mourns | मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

मशहूर अदाकारा निम्मी का निधन 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। (फाइल फोटो)

Highlightsबॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह अपने जमाने की काफी पसंद की जाने वाली अदाकारा थीं। ऐतिहासिक फिल्म मुगल-ए-आजम में उन्होंने अपने किरदार से मधुवाला को भी जोरदार टक्कर दे दी थी।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह अपने जमाने की काफी पसंद की जाने वाली अदाकारा थीं। कई फिल्मों में उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय का लोहा मनवाया था। ऐतिहासिक फिल्म मुगल-ए-आजम में उन्होंने अपने किरदार से मधुवाला को भी जोरदार टक्कर दे दी थी। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी और सांताक्रूज के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने उनके निधन के बारे में सोशल मीडिया के जरिये सूचना दी। 

निम्मी उनका बदला हुआ नाम था। उनका असली नाम नवाब बानो था। उन्होंने पचास और साठ के दशक में कई हिट फिल्में दी थीं। ज्यादर फिल्मों में उन्होंने गांव की लड़की और महिला का किरदार निभाया था। 1949 में आई उनकी फिल्म बरसात में उनके काम की खासी तारीफ हुई थी और फिर उसके बाद उन्हें कई फिल्में करने को मिलीं। 

निम्मी की शादी रजा नाम के एक पटकथा लेखक से हुई थी, जिनका निधन 2007 में हो गया था। 

उनकी मशहूर फिल्मों में आम, पूजा के फूल, मेरे महबूब और आकाशदीप आदि शामिल हैं। 

Web Title: Popular Bollywood Actress 'Nimmi' Passes Away At 88, Bollywood Mourns

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे