फिर से फैंस को अपनी अदाओं से पूनम पांडे ने किया मदहोश, देखें-वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 3, 2018 09:48 AM2018-12-03T09:48:05+5:302018-12-03T09:56:48+5:30

पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया है, जिससे वह फैंस को दीवाना कर रही हैं।

poonam pandey shares her dance video on instagram in sunday | फिर से फैंस को अपनी अदाओं से पूनम पांडे ने किया मदहोश, देखें-वीडियो

फाइल फोटो


सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से फैंस को मदहोश करने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे ने एक बार फिर से फैंस को अपना दीवाना बना दिया  है। पूनम ने रविवार  को एक वीडियो पोस्ट करके फैंस को अपनी तरफ खींचने की कोशिश की, जिसमें वह कामयाब भी हुईं हैं।

इस वीडियो में पूनम डांस करती नजर आ रहीं हैं। वह बेहद सेक्सी अदाओं से डांस करती नजर आ रही हैं। जैसे ही उन्होंने ये वीडियो पोस्ट किया, फैंस को हमेशा की तरह से ये वीडियो भी  भा गया है।  पूनम पांडे के इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा बाद फैंस देख चुके हैं। पूनम पांडे के इस डांस वीडियो पर कमेंट की भमरार आ गई है। उन्होंने संडे पर खासतौर पर अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पेज पर डाला है।


वहीं, हाल ही में पूनम ने बाथरुम  का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह भीगी भीगी सी नजर आ रही थीं। इस दौरान वह पिंक शर्ट पहने फैंस को आकर्षित करती नजर आ रही थीं। वह बाथरूम के अंदर पानी में भीगती हुई डांस मूव्स करती नजर आ रही थीं।

इस वीडियो ने भी बाकी वीडियोज की तरह से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी,फैंस को पूनम का शावर लेने का अंदाज खासा पसंद आ रहा है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।  इससे पहले भी पूनम ने अपनी हॉटनेस के जलवे  बिखरते हुए अपने फैन्स को दीवाना बनाया।

फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' के जरिए हाल ही में वह पर्दे पर नजर आई थीं। जिसमें उन्होंने शक्ति कपूर के साथ काफी बोल्ड सीन दिए थे। हांलाकि फिल्म ने पर्दे पर कोई कमाल नहीं किया था लेकिन पूनम के चाहने वालों को ये फिल्म पसंद जरूर आई थी।

Web Title: poonam pandey shares her dance video on instagram in sunday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे