बिग बॉस फेम पूजा मिश्रा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाया 'सेक्स स्कैंडल' का आरोप, कहा- मेरी वर्जिनिटी बेचकर स्टार बनी है सोनाक्षी, मुझपर काले जादू करवाए
By अनिल शर्मा | Published: May 5, 2022 08:24 AM2022-05-05T08:24:31+5:302022-05-05T14:50:04+5:30
पूजा मिश्रा ने दावा किया कि शत्रुघ्न सिन्हा बेहोशी की हालत में उनका व्यापार करते थे, जिसमें उसकी पत्नी पूनम सिन्हा भी शामिल थीं। पूजा ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी वर्जिनिटी बेचकर सोनाक्षी सिन्हा स्टार बनीं।
मुंबईः बिग बॉस से मशहूर हुईं पूजा मिश्रा ने दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पूजा मिश्रा ने दावा किया है कि अभिनेता और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने "सेक्स स्कैम" में शामिल करके और उन पर "काला जादू" करके उनका जीवन और करियर बर्बाद कर दिया। पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया कि शत्रुघ्न सिन्हा बेहोशी की हालत में उनका व्यापार करता थे, जिसमें उसकी पत्नी पूनम सिन्हा भी शामिल थीं। बकौल पूजा उनकी वर्जिनिटी बेचकर सोनाक्षी सिन्हा स्टार बनी।
नवभारत टाइम्स से बात करते हुए बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी ने कहा कि "मेरी वर्जिनिटी बेचकर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी को एक स्टार बना दिया, जो एक फैशन डिजाइनर बनने वाली थी।" पूजा के मुताबिक, उनके पिता और शत्रुघ्न एक समय में अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन उनकी पत्नी पूनम ने यह कहकर उनके पिता का ब्रेनवॉश कर दिया कि केवल वेश्याएं बॉलीवुड में काम करती हैं। ऐसा कहकर उन्हें फिल्म उद्योग से दूर रखा गया।
पूजा ने बताया कि उनके पिता साल 2005 में जब सेवानिवृत्त होकर पुणे चले गए तब सोनाक्षी के माता-पिता ने उनका दमन करना शुरू कर दिया। पूजा ने दावा किया कि सिन्हा दंपति ने उनसे 35 फिल्में चुराईं। बकौल पूजा- उन्हें इस बात का डर था कि कहीं मैं उनसे ज्यादा लोकप्रिय ना हो जाऊं।
पूजा ने सिन्हा परिवार को लालची और राक्षसी बताया। इसके साथ ही उनपर सामान चोरी करने का आरोप भी लगाया। बकौल पूजा, 2007 से 2014 तक, मैं लोखंडवाला में अपने परिवार के अपार्टमेंट में रहती थी और सिन्हा परिवार ऊपर रहता था। जब मैं सिंगापुर से खरीदारी करके आती थी तो ये लोग मेरे घर में घुसकर मेरा सामान चुरा लेते थे।
पूजा ने आगे कहा, वे मेरे घर में जबरदस्ती घुस जाते थे और मेरे प्रायोजकों को चुरा लेते थे। एक बार जब मैं शत्रुघ्न सिन्हा को उनके जन्मदिन पर मोमबत्तियां लेकर विश करने गई तो पूनम सिन्हा ने मुझे कुछ खिलाकर काला जादू कर दिया। बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी ने कहा कि ''मेरा कौमार्य बेचकर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी को स्टार बना दिया। शत्रुघ्न सिन्हा की वजह से मेरी शादी नहीं हुई। अभिनेत्री ने कहा कि मुझे ड्रग्स खिलाकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कई बार मेरा फायदा उठाया। अगर मेरे असफल करियर के लिए किसी को दोषी ठहराया जाए, तो वह केवल वही होंगे। पूजा ने कहा कि वह 17 साल से पीड़ित है।
गौरतलब है कि इससे पहले पूजा मिश्रा ने सलमान खान और उनके भाइयों सोहेल खान और अरबाज खान पर आठ बार रेप करने का आरोप लगाया था।पूजा मिश्रा एक वीडियो जॉकी, अभिनेत्री और एक मॉडल हैं। वह बिग बॉस 5 से लोकप्रिय हुईं। इसके बाद अम्मा (2016) और ड्रीमज: द मूवी (2013) जैसी फिल्मों में अभिनय किया।