जामिया के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज तो भड़कीं एक्ट्रेस, लिखा- जो संविधान और कानून को...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 14, 2019 04:33 PM2019-12-14T16:33:54+5:302019-12-14T16:33:54+5:30

अब जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुए इस हंगामे के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन एक्ट्रेस पूजा भट्ट छात्रों के समर्थन में उतरी हैं।

pooja bhatt twitter reaction on delhi police lathicharge | जामिया के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज तो भड़कीं एक्ट्रेस, लिखा- जो संविधान और कानून को...

जामिया के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज तो भड़कीं एक्ट्रेस, लिखा- जो संविधान और कानून को...

Highlightsएक्ट्रस पूजा भट्ट ने अपनी राय व्यक्त की है। पूजा सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं।

जामिया विश्वविद्यालय में एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन हुआ है। इस प्रदर्शन में कई छात्र घायल हो गए है। साथ ही कई छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।बॉलीवुड हस्तियां भी इस पर अपनी राय व्यक्त कर रही हैं। इस पर अब एक्ट्रस पूजा भट्ट ने अपनी राय व्यक्त की है।

अब जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुए इस हंगामे के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन एक्ट्रेस पूजा भट्ट  छात्रों के समर्थन में उतरी हैं। इस तरह बॉलीवुड भी नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर विरोध में आने को तैयार है। पूजा सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं।

पूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जब पुलिस और लोग, जो संविधान और कानून को बनाए रखने के लिए होते हैं, लोगों को इकट्ठा होने और शांतिपूर्वक विरोध करने से रोकते हैं और फिर इस तरह से बर्बर व्यवहार करते हैं, तो वह लोगों द्वारा दी जाने वाली ऐसी ही प्रतिक्रिया को सुनिश्चित करते हैं। वह रक्षा करने के लिए हैं, विभाजनकारी शासन के साधन मात्र नहीं हैं।



मंगलवार को जामिया शिक्षण संघ और छात्रों ने नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन  पूरी तरह से शांति पूर्ण तरीके से किया गया। लेकिन पुलिस ने इन छात्रों पर लाठी चार्ज की और आंसू गैस  के गोले फेके।

Web Title: pooja bhatt twitter reaction on delhi police lathicharge

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे