BJP पर पूजा बेदी ने साधा निशाना, लिखा- मेक इन इंडिया के बजाय हमारे पास हेट इन इंडिया है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 27, 2020 05:49 PM2020-02-27T17:49:53+5:302020-02-27T18:00:46+5:30

पूजा बेदी हर एक सामाजिक और राजनीतिक विषय पर खुलकर राय रखती नजर आती हैं। वह बीजेपी के अच्छे और बुरे हर के पक्ष पर बात करती नजर आती हैं।

pooja bedi twitter reaction on make in india movement call hate in india | BJP पर पूजा बेदी ने साधा निशाना, लिखा- मेक इन इंडिया के बजाय हमारे पास हेट इन इंडिया है

BJP पर पूजा बेदी ने साधा निशाना, लिखा- मेक इन इंडिया के बजाय हमारे पास हेट इन इंडिया है

Highlightsपूजा बेदी ने हाल ही में ट्वीट करके बीजेपी पर निशाना साधा हैपूजा बेदी ने बीजेपी की सभी योजनाओं को आड़े हाथों लिया है

पूजा बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

पूजा बेदी हर एक सामाजिक और राजनीतिक विषय पर खुलकर राय रखती नजर आती हैं। वह बीजेपी के अच्छे और बुरे हर के पक्ष पर बात करती नजर आती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने बीजेपी की की सभी योजनाओं पर निशाना साधा है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हुई साम्प्रदायिक हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। यह संख्या बुधवार तक 27 थी, जिसमें से 25 लोगों की मौत दिलशाद गार्डन स्थिति जीटीबी अस्पाल में हुई थी। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जीटीबी अस्पताल में पांच और एलएनजेपी में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भी गुरुवार को एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिससे कुल मृतक संख्या 35 तक पहुंच गई।’’ लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) में बुधवार को एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई थी और एक को वहां लाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि एलएनजेपी में हिंसा के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से 50 से अधिक लोगों को लाया गया था। उत्तर पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

पूजा बेदी ने हाल ही में ट्वीट किया है। पूजा बेदी ने ट्वीट करके लिखा है कि मैं इसके साथ असंतुष्ट हूं बीजेपी, मेक इन इंडिया  के बजाय हमारे पास हेट इन इंडिया  है। स्वच्छ के बजाय हमारे पास दीवारों के पीछे की झुग्गी बस्तियां है और सबका विकास के बारे में क्या? इतने सारे लोग नौकरी खो रहे हैं और दूसरों पर लगातार कर लगाया जा रहा है। अर्थ पर कहां हैं #accheDin?

पूजा बेदी एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और शो होस्ट है, जिन्होंने मुख्य तौर से बॉलीवुड में काम किया है। पूजा बेदी साल 2011 के बिग-बॉस में प्रतिभागी भी रह चुकी है। बेदी ने फरहान अब्राहिम फर्नीचरवाला से शादी की, जिनसे वह 1990 में मिलीं। इनके दो बच्चे हैं, एक बेटी अलाया और बेटा उमर।  बेदी और फरहान का 2003 में तलाक हो गया।1992 में आयी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में पूजा बेदी 'देविका के रोल में नज़र आयी थी। ये फिल्म उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। 

Web Title: pooja bedi twitter reaction on make in india movement call hate in india

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे