VIDEO: यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है पवन सिंह का नया गाना 'ये लड़की सही है', बार-बार देख रहे फैंस
By अमित कुमार | Published: June 9, 2020 09:04 PM2020-06-09T21:04:26+5:302020-06-09T21:04:26+5:30
लंबे समय बाद अनलॉक के दौरान पवन सिंह का कोई नया गाना रिलीज किया गया है। ऐसे में रिलीज होते ही गाना जमकर वायरल हो रहा है।

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)
पवन सिंह का नया गाना 'ये लड़की सही है' रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही फैंस के बीच गाने को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। विदेश में शूट किए गए इस गाने में विदेशी एक्ट्रेसेस भी नजर आ रही हैं। वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। पवन सिंह के गानों का इंतजार फैंस हमेशा बेसब्री के साथ करते रहते हैं।
गाने में पवन सिंह अपने दोस्तों से एक खूबसूरत लड़की के बारे में बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'ये लड़की सही है'। दुबई में शूट किए गए इस गाने में पवन सिंह बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने को अब तक 14,31,012 बार देखा जा चुका है। लंबे समय बाद पवन सिंह का कोई नया गाना आया है, ऐसे में फैंस इसका जमकर मजा उठा रहे हैं।
बता दें कि महज 11 साल की उम्र में पवन सिंह ने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा। उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले। लेकिन 2008 में रिलीज हुआ लॉलीपॉप लागेलू और उसका गाना जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक जबरदस्त हिट हुआ और रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया।
पवन सिंह का एक गाना सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला काफी विवादों में रहा। 2009 में आयी भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा में सशक्त अभिनय से पवन सिंह चर्चा में आये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया उसके बाद पवन सिंह को बतौर अभिनेता के रूप में पहचान मिली।