पवन सिंह का नया गाना 'दुगो रखले बानी' ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचाया तहलका, जमकर देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: April 5, 2020 02:53 PM2020-04-05T14:53:14+5:302020-04-05T14:53:14+5:30

पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'दुगो रखले बानी' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही एक बार फिर पवन सिंह का जादू फैंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है।

Pawan Singh and Priyanka Singh Dugo Rakhale Bani Superhit Bhojpuri Song release on youtube | पवन सिंह का नया गाना 'दुगो रखले बानी' ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचाया तहलका, जमकर देख रहे फैंस

(फोटो सोर्स- यू-ट्यूब)

Highlightsपवन सिंह ने अपने दम पर भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी गानों में भी अलग छाप छोड़ी है।होली के मौके पर रिलीज उनका गाना 'कमरिया हिला रही है, गुलाल उड़ा रही है' आज भी फैंस खूब सुन रहे हैं।

भोजपुरी गायक और सुपरस्टार पवन सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पवन सिंह ने अपने दम पर भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी गानों में भी अलग छाप छोड़ी है। होली के मौके पर रिलीज उनका गाना 'कमरिया हिला रही है, गुलाल उड़ा रही है' आज भी फैंस खूब सुन रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह ने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस लॉरेन के साथ जबरदस्त डांस किया था।  

अब पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'दुगो रखले बानी' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही एक बार फिर पवन सिंह का जादू फैंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग लगातार इस गाने को सुन रहे हैं। गाने को एक ही दिन में करीब 8 लाख व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने इस गाने को गाया है। जबकि गाने के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।

पवन सिंह की बात करें तो महज 11 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले लेकिन 2008 में रिलीज हुआ लॉलीपॉप लागेलू और उसका गाना जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक जबरदस्त हिट हुआ। इस एल्बम ने पवन सिंह को रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया। 

पवन सिंह का एक गाना सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला काफी विवादों में रहा। 2009 में आई भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा में सशक्त अभिनय से पवन सिंह चर्चा में आये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया उसके बाद पवन सिंह को बतौर अभिनेता के रूप में पहचान मिली।

Web Title: Pawan Singh and Priyanka Singh Dugo Rakhale Bani Superhit Bhojpuri Song release on youtube

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे