VIDEO: अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते हुए पवन सिंह का वीडियो वायरल, जोड़ी को खूब पसंद कर रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: May 5, 2020 08:49 PM2020-05-05T20:49:05+5:302020-05-05T20:49:29+5:30

पवन सिंह का एक गाना सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला काफी विवादों में रहा। 2009 में आई भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा में सशक्त अभिनय से पवन सिंह चर्चा में आये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया उसके बाद पवन सिंह को बतौर अभिनेता के रूप में पहचान मिली।

Pawan Singh and akshra Tridev movie Piparwa Ke Bhojpuri Hit Song viral on social media | VIDEO: अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते हुए पवन सिंह का वीडियो वायरल, जोड़ी को खूब पसंद कर रहे फैंस

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Next
Highlightsभोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह ने ज्यादातर हिट फिल्में अक्षरा सिंह के साथ ही की हैं।इससे पहले पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'दुगो रखले बानी' यूट्यूब पर रिलीज किया गया गया था।

भोजपुरी गायक और सुपरस्टार पवन सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पवन सिंह ने अपने दम पर भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी गानों में भी अलग छाप छोड़ी है। पवन सिंह के पुराने गाने अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फैंस के बीच पवन सिंह की इमेज एक रोमांटिक हीरो की है और वह हर बार अपने गानों से इसे साबित भी करते रहे हैं। 

इन दिनों देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में फैंस उनके पुराने गानों को भी जमकर देख रहे हैं। कुछ वीडियोज तो यू-ट्यूब पर ट्रेंड भी करते रहते हैं। इन दिनों पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में ये दोनों ही कालाकार एक-दूसरे को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस प्यारी सी जोड़ी को फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। 

भोजपुरी सुपरहिट फिल्म 'त्रिदेव' का यह गाना फैंस बार-बार देख रहे हैं। गाने के बोल हैं... 'चल न पिपरवा के तरवा, ओहिजा सारा काम हो जाई'। इन दोनों की जोड़ी पिछले लंबे अर्से से लोगों का मनोरंजन करते आ रही है। इससे पहले पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'दुगो रखले बानी' यूट्यूब पर रिलीज किया गया गया था। इस गाने को भी फैंस से भरपूर प्यार मिला था।

लॉलीपॉप लागेलू से मिली एक अलग पहचान

पवन सिंह की बात करें तो महज 11 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले लेकिन 2008 में रिलीज हुआ लॉलीपॉप लागेलू और उसका गाना जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक जबरदस्त हिट हुआ। इस एल्बम ने पवन सिंह को रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया।

Web Title: Pawan Singh and akshra Tridev movie Piparwa Ke Bhojpuri Hit Song viral on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे