परिणीति चोपड़ा ने 16 अगस्त को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, लोग बोले- ऐसे कैसे चलेगा दीदी

By मेघना वर्मा | Published: August 17, 2019 08:48 AM2019-08-17T08:48:24+5:302019-08-17T08:48:24+5:30

परिणीति अक्सर ही किसी भी तरह का विवादित बयान देने से बचती हैं। सिर्फ यही नहीं परिणीति अपनी पर्सनल बातों को कभी भी मीडिया के सामने उजागर नहीं करती।

parineeti chopra wishing independence day after a day get trolled | परिणीति चोपड़ा ने 16 अगस्त को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, लोग बोले- ऐसे कैसे चलेगा दीदी

परिणीति चोपड़ा ने 16 अगस्त को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, लोग बोले- ऐसे कैसे चलेगा दीदी

Highlightsपरिणीति चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में दिखाई दी थीं।परिणीति चोपड़ा ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म 'लेडिज वर्जस रिक्की बेहल' से की थी।

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की उन सितारों में से हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में पॉपुलैरिटी हासिल कर ली। परिणीति हाल ही में फिल्म जबरिया जोड़ी में दिखाई दी थीं। वैसे तो परिणीति चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर ही रखती हैं। ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी में भी नहीं पड़ती मगर इस स्वतंत्रता दिवस परिणीति चोपड़ा को लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। 

दरअसल परिणीति चोपड़ा ने 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। जिसके बाद लोगों ने उन पर तंज कसना शुरू कर दिया। परिणीति ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हैप्पी इंडिपेंडेस डे।' लोगों ने परिणीति के इस ट्वीट के बाद ना सिर्फ उनका मजाक उड़ाया बल्कि उनसे कश्मीर मुद्दे पर भी बात रखने के लिए कहा। 

एक यूजर ने लिखा, दीदी वो तो कल था, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आज तो 16 अगस्त है...ये लोग कभी भी स्वतंत्रता दिवस मना लेते हैं...ऐसा कैसे चलेगा दीदी। एक यूजर ने कहा आज स्वतंत्रता दिवस नहीं है हम इंडिया में रहते हैं लंदन में नहीं। वहीं एक यूजर ने परिणीति से पूछा कि क्या आपने अभी तक कश्मीर के मुद्दे पर कोई बात कही है। 

परिणीति अक्सर ही किसी भी तरह का विवादित बयान देने से बचती हैं। सिर्फ यही नहीं परिणीति अपनी पर्सनल बातों को कभी भी मीडिया के सामने उजागर नहीं करती। वर्कफ्रंट की बात करें तो परि इन दिनों द गर्ल ऑन द ट्रेन की हिंदी रीमेक की शूटिंग कर रही हैं। इसी के सिलसिले में वो इन दिनों लंदन में हैं। 
 

Web Title: parineeti chopra wishing independence day after a day get trolled

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे