परिणीति चोपड़ा ने स्टाइलिश अंदाज में बहन प्रियंका को किया विश, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 19, 2019 04:11 PM2019-07-19T16:11:40+5:302019-07-19T16:11:40+5:30

प्रियंका की सिस्टर परिणीति चोपड़ा जन्मदिन मनाने मियामी पहुंची । साथ में पार्टी के अंदर की मस्ती वाली वीडियो अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं।

parineeti chopra share beautiful video from her sis birthday pc | परिणीति चोपड़ा ने स्टाइलिश अंदाज में बहन प्रियंका को किया विश, देखें वीडियो

परिणीति चोपड़ा ने स्टाइलिश अंदाज में बहन प्रियंका को किया विश, देखें वीडियो

Highlightsप्रियंका चोपड़ा 37 साल की हो गई हैं ।प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में 8 जुलाई 1982 को हुआ थाप्रियंका चोपड़ा ने गुरूवार को अपना जन्मदिन मियामी में मनाया हैं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को अपना जन्मदिन मनाया था। इस जन्मदिन पर प्रियंका 37 साल की हो गई हैं। शादी के बाद देसी गर्ल का ये पहला जन्मदिन है। ऐसे में प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जो एक कल्ब का है। परिणीति का ये वीडियो प्रियंका चोपड़ा की बर्थडे पार्टी का दिखाई दे रहा है। प्रियंका के जन्मदिन के बाद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने पार्टी के अंदर की मस्ती वाली वीडियो अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है।


 
प्रियंका चोपड़ा की पार्टी के अंदर के वीडियो की बात करें तो यह बेहद प्यारा वीडियो हैं। इस वीडियो में खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा से गले मिलते नजर आ रही हैं। वीडियो में सब  लाइटिंग वाले बर्थडे प्रॉप हाथ में लेकर डांस करते नजर आ रहें। मां मधु चोपड़ा ने सिल्वर कलर की शिमरी ड्रेस पहनी हुई है। वही प्रियंका चोपड़ा ने रेड हॉट ड्रेस पहना हुआ है।
 
प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में 8 जुलाई 1982 को हुआ था। साल 2000 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं। प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल हैं।  
 

Web Title: parineeti chopra share beautiful video from her sis birthday pc

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे