कभी डेट पर नहीं गई हैं परिणीति चोपड़ा, 18 साल की उम्र में किया था पहली बार किस, सैफ अली खान पर था क्रश

By अमित कुमार | Published: February 28, 2021 05:45 PM2021-02-28T17:45:14+5:302021-02-28T17:45:14+5:30

Parineeti Chopra reveals her first kiss: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Parineeti Chopra says she has never been on a date reveals her first kiss was at the age of 18 | कभी डेट पर नहीं गई हैं परिणीति चोपड़ा, 18 साल की उम्र में किया था पहली बार किस, सैफ अली खान पर था क्रश

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsपरिणीति चोपड़ा का एक वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारी बातों का जिक्र करती हैं।नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति चोपड़ा का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है।

Parineeti Chopra reveals her first kiss: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म  'द गर्ल ऑन द ट्रेन' रिलीज कर दी गई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में परिणीति एक अलग ही अवतार में दिखाई दे रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने इससे पहले कभी भी इस तरह का किरदार नहीं निभाया था। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। 

नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से परिणीत चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कई बातों का जिक्र करती हैं। इस वीडियो में परिणीति कहती हैं कि वह कभी डेट पर नहीं गई हैं। इस दौरान उनसे कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं। उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने आखिरी मैसेज किसे क्या था? इस पर परिणीति कहती हैं कि मैंने अपनी मैनेजर नेहा को मैसेज किया था। 

परिणीति ने बताया कि सैफ अली खान उनके क्रश रहे हैं। वहीं वह कभी किसी संग बाहर डेट पर नहीं गई। उनकी डेट अक्सर घर में ही हो जाया करती थी। परिणीति कहती हैं 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार किस किया था। अपने पहले डेट के बारे में खुलासा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मैं कभी डेट पर नहीं गई। हम घर पर मिलते थे। साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे। 

Web Title: Parineeti Chopra says she has never been on a date reveals her first kiss was at the age of 18

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे