VIDEO: परिणीति चोपड़ा ने भाई शिवांग के साथ गाया गाना, वीडियो हुआ वायरल
By वैशाली कुमारी | Published: September 26, 2021 02:35 PM2021-09-26T14:35:24+5:302021-09-26T14:40:01+5:30
परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने भाई के साथ कलंक फिल्म के टाइटल ट्रैक को गाते हुए दिखाई दे रही हैं।
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ऐक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि अपनी सुरीली आवाज की वजह से भी जानी जाती हैं। मेरी प्यारी बिंदु फिल्म में माना के हम यार नहीं गाना गाकर परिणीति ने सबको चौंका दिया था। इसके बाद से लोग उन्हें सिंगर के तौर पर भी खूब पसंद करने लगे। परिणीति ने इस गाने के बाद कई गानों को गाया। फिल्म केसरी में तेरी मिट्टी का फीमेल वर्जन परिणीति ने गाया था। इस गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। एक बार फिर परिणीति सुर्खियों में है। दरअसल परिणिति अपने ऐक्टिंग वजह से नहीं बल्कि इस बार अपने सिंगिंग टैलेंट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने भाई शिवांग चोपड़ा के साथ सुर मिलाते हुए देखा जा सकता है।
परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने भाई के साथ कलंक फिल्म के टाइटल ट्रैक को गाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि परिणीति गाने में कई बार हाई नोट लेते हुए गाने को खूबसूरत बना रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा कि "8 साल की उम्र से हम साथ गा रहे हैं म्यूजिक स्कूल में भी साथ गए अब हम गाते हुए एक दूसरे की हरकतों का अनुमान लगा सकते हैं। "
परिणीति के इस पोस्ट में लगभग दो लाख 80 हज़ार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं। कुछ यूजर तो यहां तक कह रहे हैं कि वह एक्टिंग छोड़कर सिंगिंग आजमाएं।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा को अभी हाल ही में संदीप और पिंकी फरार, साइना और द गर्ल ऑन द ट्रेन में देखा गया था। हालांकि यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। परिणीति जल्द ही रणबीर कपूर के साथ नई फिल्म एनिमल में नजर आएंगी।