जीजा निक ने शादी में 'जूता चुराई' में दिया था ये खास तोहफा, खुद साली परिणीति ने किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 29, 2019 01:20 PM2019-01-29T13:20:53+5:302019-01-29T13:20:53+5:30

परिणीति चोपड़ा प्रिंयका की बहन और वह शादी नें निक के जूते चुराने को लेकर खासा उत्साहित थीं।

parineeti chopra got diamond rings in exchange for joote churai rasm from nick jonas | जीजा निक ने शादी में 'जूता चुराई' में दिया था ये खास तोहफा, खुद साली परिणीति ने किया खुलासा

जीजा निक ने शादी में 'जूता चुराई' में दिया था ये खास तोहफा, खुद साली परिणीति ने किया खुलासा

दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रियंका और निक ने बहुत ही साही अंदाज में फेरे लिए थे। दोनों की शादी को 1 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन अक्सर फोटो से लेकर कुछ ना कुछ दोनों की शादी को लेकर सुर्खियों में बना ही रहता है।  ऐसे में अब परिणीति चोपड़ा ने दोनों की शादी को लेकर एक खास खुलासा किया है।

परिणीति चोपड़ा प्रिंयका की बहन और वह शादी नें निक के जूते चुराने को लेकर खासा उत्साहित थीं। ये खबर सुर्खियों में भी रही थीं लेकिन अब पहली बार परिणीति ने खुद बताया है कि जीजा निक ने उनको तोहफे में क्या दिया था। परिणीति ने इसका खुलासा नेहा धूपिया के टॉक शो 'वोग बीएफएफ' में किया है। उन्होंने बताया है कि उनके जीजू निक जोनस ने उन्हें व अन्य ब्राइड्सेमड को डायमंड रिंग्स दीं है। 

शो पर बहन प्रियंका की शादी से लेकर मिले गिफ्ट्स व अन्य सीक्रेट्स के बारे में बात करते हुए परिणीति ने कहा कि वे तो निक जीजू से हजारों डॉलर निकलवाने के चक्कर में थीं, लेकिन निक ने अपने दोस्तों और भाइयों (ग्रूम्समेन) को इशारा किया कि वे डायमंड रिंग से भरी हुई ट्रे लेकर आएं। रिंग्स देखकर सभी सालियां बेहद खुश हो गई थीं।

प्रियंका की शादी 1 दिसंबर के हुई थी इसके बाद उन्होंने मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। देसी गर्ल की दिल्ली की पार्टी में खुद पीएम मोदी पहुंचे थे। इसके बाद प्रियंका और निक के हनीमून की फोटो भी सोशल मीडिया जमकर वायरल हुई थी।

Web Title: parineeti chopra got diamond rings in exchange for joote churai rasm from nick jonas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे