VIDEO: लॉकडाउन के बीच सपना चौधरी के धमाकेदार डांस ने मचाई धूम, 9 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

By अमित कुमार | Published: April 17, 2020 03:16 PM2020-04-17T15:16:11+5:302020-04-17T15:16:11+5:30

देश में लॉकडाउन के बीच सपना चौधरी का एक पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है। सपना के ठुमको को देखकर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Pardeep Boora And Sapna Chaudhary Haryanvi Video Song Tu Cheej Lajwaab viral on social media | VIDEO: लॉकडाउन के बीच सपना चौधरी के धमाकेदार डांस ने मचाई धूम, 9 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsदेश में लॉकडाउन के बीच सपना का एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तीन साल पहले आए इस गाने को लोग आज भी बड़े उत्साह और जोश के साथ देखते हैं।

हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने डांस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी बड़ी मात्रा में है। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं। रिलीज होते ही सपना के गानों की डिमांड आसमान छूने लगती है। देश में लॉकडाउन के बीच उनका एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, सपना चौधरी का गाना 'तू चीज लाजबाब' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो को अबतक 9 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बेहद ही सिंपल लुक में नजर आ रही सपना फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही हैं। सपना का यह सीधा-सादा अंदाज फैंस को खूब भा रहा है और वह सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। गाने में सपना ​काफी खूबसूरत लग रही हैं।

तीन साल पहले आए इस गाने को लोग आज भी बड़े उत्साह और जोश के साथ देखते हैं। सपना ने देखते ही देखते भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी तीनों ही भाषाओं में एक से बढ़कर एक आइटम सॉन्ग दिए। सपना अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं। इसके अलावा उनके कई नए गाने भी रिलीज होते रहते हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फैंस उनके पुराने गानों को अक्सर सुनना पसंद करते हैं।

Web Title: Pardeep Boora And Sapna Chaudhary Haryanvi Video Song Tu Cheej Lajwaab viral on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे