निक जोनस से मिली पाकिस्तान की ये फेमस एक्ट्रेस, लोग ले रहे हैं मजे
By मेघना वर्मा | Published: September 9, 2019 02:41 PM2019-09-09T14:41:43+5:302019-09-09T14:41:43+5:30
एक्ट्रेस मेहविश हयात ने बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर्स और फिल्ममेकर्स की आलोचना की थी। इसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी लपेटे में लिया था।
भारत पाकिस्तान के बीच रिश्ते की गहमा-गहमी में दोनों ओर के फिल्मी सितारों पर भी लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। ऐसे में हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड एक्टर सिंगर निक जोनस से मिलने एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस पहुंची तो लोग उसी पर मजाक बनाने लगे।
दरअसल पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ एक फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सोचो न्यूयॉर्क में यूएस ओपन मैन्स सेमी फाइनल में मैं किससे मिलने के लिए भागी। एक बात पर हम दोनों ही सहमत होंगे वो ये कि हम दोनों राफेल नडाल के लिए चीयर कर रहे थे।'
निक के साथ इस फोटो में मेहविश पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं लोग इस फोटो को देखकर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसमें प्रियंका चोपड़ा पर भी कमेंट कर रहे हैं। तो कुछ निक और मेहविश की जोड़ी को बेस्ट बता रहे हैं। चंद घंटों में यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
Guess who I ran into at the US Open Men's Semi Finals in New York! One thing we both agreed on was that we were both rooting for @rafaelnadal !🎾✌🏻@nickjonas@usopen@emiratespic.twitter.com/9rmRb62K12
— Mehwish Hayat TI (@MehwishHayat) September 7, 2019
एक यूजर ने लिखा निक प्रियंका से ज्यादा इसके साथ खुश लग रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा मुझे लगता है ये अपनी वाइफ से तंग हो गया है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि निक जोनस का ऐसा लुक है जैसे उन लोगों का होता है जब वो फील करते हैं उन्होंने गलत वाइफ को चूज कर लिया है। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को यहां भूना रहे हैं।
You look way better compared to his 'embarrassing' wife. Food for thought for nick
— Faisal Siddiqi (@mfs) September 7, 2019
He looks happy with u more than priyanka.
— Ambreen (@itx_halloween) September 7, 2019
That look when you think you've chosen the wrong wife.
— Năwãzish khan (@Wazza_k007) September 7, 2019
Ujaar do Priyanka ka ghr I'm with u 😂
— ء (@lo_maan_lia) September 7, 2019
एक्ट्रेस मेहविश हयात ने बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर्स और फिल्ममेकर्स की आलोचना की थी। इसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी लपेटे में लिया था। मेहविश का कहना था कि प्रियंका चोपड़ा एक सेलेब्रिटी और यूनाइटेड नेशंस की गुडविल एंबेसडर होने के नाते अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में फेल हुई हैं।