Pachtaoge Song: बेहद रोमांटिक है विक्की कौशल और नोहा फतेही का सॉन्ग, अर्जित सिंह की आवाज जीत लेगी आपका दिल

By मेघना वर्मा | Published: August 23, 2019 07:09 PM2019-08-23T19:09:27+5:302019-08-23T19:09:27+5:30

'पछताओगे' सॉन्ग पंजाबी तड़के के साथ रिलीज हुआ है जो आपके दिल में उतर जाएगा। 4 मिनट 29 सेकेंड के इस गाने में थोड़ी देर का नोरा फतेही का डांस भी शानदार है।

Pachtaoge Song: Vicky Kaushal and Nora Fatehi song release today | Pachtaoge Song: बेहद रोमांटिक है विक्की कौशल और नोहा फतेही का सॉन्ग, अर्जित सिंह की आवाज जीत लेगी आपका दिल

Pachtaoge Song: बेहद रोमांटिक है विक्की कौशल और नोहा फतेही का सॉन्ग, अर्जित सिंह की आवाज जीत लेगी आपका दिल

Highlightsनोरा फतेही और विक्की कौशल का सॉन्ग पछताओगे रिलीज हो गया है। विक्की कौशल और नोरा फतेही की केमेस्ट्री बेहद रोमांटिक है।

विक्की कौशल और नोरा फतेही का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग पछताओगे रिलीज हो गया है। अर्जित सिंह की आवाज में ये पंजाबी गाना आपका दिल छू जाएगा। गाने के बोल हों या विक्की कौशल और नोरा फतेही की केमेस्ट्री बेहद अच्छी लगी है।

विक्की कौशल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस गाने का वीडियो शेयर किया है। प्यार में धोखा मिलने की इस स्टोरी को गाने में दिखाया गया है। इसके शेयर करते हुए विक्की कौशल ने लिखा, 'आशा करता हूं आप सभी इस गाने को पसंद करेंगे और खूब प्यार करेंगे मैंने भी जब पहली बार सुना तो मुझे प्यार हो गया।'

ये है कमी

इसमें कोई संदेह नहीं कि विक्की कौशल और नोरा फतेही की केमेस्ट्री बेहद रोमांटिक है। मगर इस गाने में कुछ कमियां भी जरूर हैं जिसे बताना जरूरी है। सबसे पहले नोरा फतेही की एक्टिंग और उनका डेडिकेशन इस गाने में नहीं दिखता। नोरा कहीं लॉस्ट सी लगती हैं। दूसरा और सबसे बड़ा ये गाना सेंसलेस सा लगता है। मतलब बेहद बचकाना जैसा। जिसमें कोई मसाला नहीं है। 

अर्जित सिंह की आवाज छू जाएगी दिल

गाने को आवाज दी है अर्जित सिंह ने। पंजाबी तड़के के साथ रिलीज हुआ पछताओगे गाना आपके दिल में उतर जाएगा। 4 मिनट 29 सेकेंड के इस गाने में थोड़ी देर का नोरा फतेही का डांस भी शानदार है।

कुछ दिनों पहले इसी वीडियो से नोरा फतेही और विक्की कौशल की एक फोटो भी वायरल हुई थी। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। लोगों को फोटो देखकर ही इस गाने का इंतजार था।  

Web Title: Pachtaoge Song: Vicky Kaushal and Nora Fatehi song release today

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे