नोरा फतेही ने शेयर किया नया डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By वैशाली कुमारी | Published: November 19, 2021 01:42 PM2021-11-19T13:42:47+5:302021-11-19T13:46:20+5:30

नोरा फतेही अपने डांस की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड की दिलबर गर्ल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं वह अपने फैंस के लिए फोटो शेयर करती रहती हैं।

Nora Fatehi shares new dance video, viral on social media | नोरा फतेही ने शेयर किया नया डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

नोरा फतेही

Highlightsइस वीडियो में नोरा फतेही ओरिजिनल गाने से बिल्कुल अलग डांस करते हुए दिखाई दे रही हैंडांसर नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का एक बीटीएस डांस वीडियो शेयर किया है

बॉलीवुड की पॉपुलर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड की दिलबर गर्ल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं वह अपने फैंस के लिए फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक नया गाना कूसू कूसू रिलीज हुआ था। यह गाना सत्यमेव जयते 2  फिल्म का है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था। अब नोरा फतेही ने एक और नया वीडियो भी शेयर किया है। ये वीडियो उनके गाने का एक BTS है। 

इस वीडियो में नोरा फतेही ओरिजिनल गाने से बिल्कुल अलग डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। डांसर नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का एक बीटीएस डांस वीडियो शेयर किया है। जिसे अब तक 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। नोरा के डांस देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाएगा। इस नए डांस मूव को अवेज दरबार ने कोरियोग्राफ किया है। इस वीडियो में खास बात यह है कि नोरा सभी को डांस स्टेप सिखाते हुए दिखाई दे रही हैं। 

आपको बता दें नोरा फतेही बॉलीवुड में एक ऐसी हस्ती बन चुकी हैं जिन्होंने अपने डांस के दम पर अपनी पहचान बना ली है। नोरा जिस गाने पर दिखाई पड़ती हैं। वह गाना हिट हो जाता है उनके हर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। नोरा इससे पहले सत्यमेव जयते में दिलबर गाने पर डांस किया था जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में बनी थी। नोरा फतेही के फैंस उन्हें दिलबर गर्ल भी कहने लगे थे।

Web Title: Nora Fatehi shares new dance video, viral on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे