नोरा फतेही को फैन ने कहा कुछ ऐसा कि आंखों से बहने लगे आंसू, जानें पूरा मामला
By अमित कुमार | Published: August 20, 2020 03:19 PM2020-08-20T15:19:10+5:302020-08-20T15:19:10+5:30
नोरा फतेही ने बेहद कम समय के भीतर बॉलीवुड में एक अगल पहचान बनाई है। नोरा अपनी डांस से अक्सर फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं। लॉकडाउन में भी वह अपनी डांसिग वीडियो अक्सर फैंस के बीच शेयर करती रही हैं। बेहतरीन डांस मूव्स से फैंस को अपना दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में नोरा फतेही ने अपने प्रिय प्रशंसकों को सरप्राइज करने के लिए एक लाइव चैट पर उनके साथ बातचीत की। इस बातचीत के दौरान फैंस के मुंह से अपने लिए तारीफ सुनकर नोरा भावुक हो गईं। नोरा की आंखों से खुशी के मारे आंसू टकपने लगे। नोरा को एक फैन इस बातचीत के दौरान उन्हें राइजिंग स्टार बताया और उन्हें अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस भी कहा।
'पछताओगे' के फीमेल वर्जन में नोरा ने ढाया कहर
फैन की ओर से यह सब बातें सुनकर नोरा काफी भावुक हो गईं। वहीं तुर्की के एक प्रशंसक ने कहा कि यह नोरा और उसका प्रदर्शन था जिसने उनको वजन कम करने को प्रेरित किया और उसके शरीर के लिए स्वस्थ दृष्टिकोण का अनुभव किया। डांस के लिए भी प्रेम विकसित किया। नोरा हाल ही में 'पछताओगे' के फीमेल वर्जन में नजर आईं ती, जिसे फैंस से जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं नोरा
बॉलीवुड की कई फिल्मों में नोरा फतेही अपने डांस का जादू बिखेर चुकी हैं। फैंस को उनका सबसे ज्यादा 'दिलबर' वीडियो सॉन्ग पसंद आया था। इस गाने में भी नोरा ने जबरदस्त डांस करके फैंस का दिल जीता था। नोरा बॉलीवुड की काफी चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इनमें बाहुबली, सत्यमेव जयते, भारत और स्त्री का नाम शामिल है।