Video- निक के 'कूल' गाने को मिला गोविंदा के सॉग 'मेरी पैंट भी सेक्सी' का ट्वीस्ट, प्रियंका भी नहीं रोक पायीं हंसी

By मेघना वर्मा | Published: April 7, 2019 09:24 AM2019-04-07T09:24:24+5:302019-04-07T09:24:24+5:30

कुछ दिनों पहले प्रियंका ने पहली बार निक ब्रदर्स का पहला कॉन्सर्ट अटेंड किया था। निक की परफॉर्मेंस देखने के बाद उनकी गर्ल फैंस उनकी इतनी दीवानी हो गई कि उन्होंने अपनी ब्रा उतार कर फेंकनी शुरू कर दी।

Nick Jonas' Cool gets Govinda's Meri Pant Bhi Sexy twist Priyanka chopra share the video | Video- निक के 'कूल' गाने को मिला गोविंदा के सॉग 'मेरी पैंट भी सेक्सी' का ट्वीस्ट, प्रियंका भी नहीं रोक पायीं हंसी

Video- निक के 'कूल' गाने को मिला गोविंदा के सॉग 'मेरी पैंट भी सेक्सी' का ट्वीस्ट, प्रियंका भी नहीं रोक पायीं हंसी

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक की जोड़ी सभी की पसंदीदा है। ये दोनों लव बर्ड्स एक दूसरे से प्यार जताने का मौका कभी नहीं छोड़ते। हाल ही में निक का नया गाना कूल रिलीज हुआ है। जो बेहद पसंद किया जा रहा है। वहीं इस गाने के रिलीज होने के बाद ही लोगों ने इसके मीम बनाने शुरू कर दिए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाल ही में इस गाने का एक एक मीम शेयर किया है जिसे देखकर प्रियंका खुद हंसने को मजबूर हो गईं।

जोनस ब्रर्दर के इस नए गाने की लिरिक्स पर लोगों ने गोविंदा का पुराना गाना फिट कर दिया है। जिसमें निक वो गाना गाते दिख रहे हैं, मेरी पैंट भी सेक्सी...ये रूमाल भी सेक्सी है गाना गा रहे हैं। हॉलीवुड गाने का ये बॉलीवुड कनेक्शन देखकर आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। जैसे प्रियंका चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं। सिर्फ यही नहीं प्रियंका ने अपने स्टेट्स पर निक के इसी गाने को एक हैं अनार यहां कितने बीमार गाने पर बना मीम भी शेयर किया था। 

किसी ने निक के इस गाने को फनी तरीके से डब किया है। जिसमें निक बैकग्राउंड में गोविंदा के गाने मेरी पैंट भी सेक्सी गाने पर परफेक्ट स्टेप करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर कोई भी खुद हंसने से रोक नहीं सकता।

हाल ही में जोनस ब्रदर्स ने सकर गाना रिलीज किया था इस गाने में उनके साथ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी दिखाई दे रही हैं। हलांकि इस गाने में प्रियंका चोपड़ा को काफी ट्रोल किया गया था। 

कुछ दिनों पहले प्रियंका ने पहली बार निक ब्रदर्स का पहला कॉन्सर्ट अटेंड किया था। निक की परफॉर्मेंस देखने के बाद उनकी गर्ल फैंस उनकी इतनी दीवानी हो गई कि उन्होंने अपनी ब्रा उतार कर फेंकनी शुरू कर दी। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें वो फेंकी हुई ब्रा को उठाकर जाती हुई दिख रही हैं। 

Web Title: Nick Jonas' Cool gets Govinda's Meri Pant Bhi Sexy twist Priyanka chopra share the video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे