Video- निक जोनस के नए गाने में नहीं दिखीं प्रियंका चोपड़ा, कर रही थीं जमकर सॉग को प्रमोट!

By मेघना वर्मा | Published: April 5, 2019 04:36 PM2019-04-05T16:36:28+5:302019-04-05T16:36:28+5:30

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अभी निक ब्रदर्स का पहला कॉन्सर्ट अटेंड किया था। जिसकी इंफॉर्मेशन उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दी थी।

nick jonas brothers new song cool release priyanka chopra not in the song | Video- निक जोनस के नए गाने में नहीं दिखीं प्रियंका चोपड़ा, कर रही थीं जमकर सॉग को प्रमोट!

Video- निक जोनस के नए गाने में नहीं दिखीं प्रियंका चोपड़ा, कर रही थीं जमकर सॉग को प्रमोट!

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति एक्टर-सिंगर निक जोनस का नया गाना द कूल रिलीज हो गया है। जोनस ब्रदर्र के इस गाने ने रिलीज होने के साथ ही लोंगो के दिलों को जीत लिया है। समर पर बनें इस गाने में निक जोनस बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं गाने की म्यूजिक भी बहुत पॉपी सी है। मगर हैरानी की बात तो ये है कि गाने में कहीं भी प्रियंका चोपड़ा कहीं नहीं दिख रही हैं। 

तीन मिनट तीन मिनट के इस गाने की शुरूआत है और स्क्रीन पर निक ब्रदर्स बैठे दिखते हैं। इसके बाद ब्लू कोर्ट और पैंट में निक और उनके भाई गाना गाते दिख रहे हैं। गाने की शूटिंग बीच पर की गई है। जहां कई बैक ग्राउंड डासंर भी हैं। इसी गाने के बीच में एक जगह निक बीच की रेत में पूरे अंदर धंसे हुए भी दिख रहे हैं। 

प्रियंका ने शेयर किया लिंक

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अभी निक ब्रदर्स का पहला कॉन्सर्ट अटेंड किया था। जिसकी इंफॉर्मेशन उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दी थी। द कूल गाने को भी प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। देसी गर्ल ने इंस्टा पर स्टेट्स लगाकर पति निक के इस नए गाने के लिंक को शेयर किया है। साथ ही निक और ब्रदर्श को कॉन्ग्रैचुलेट भी किया है। 

इसके पहले निक के गाने सकर को रिलीज किया गया था। इस गाने में निक के साथ उनकी वाइफ प्रियंका चोपड़ा भी दिखाई दी थीं। इस गाने का वीडियो और इसमें प्रियंका का लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रियंका अपने लुक को लेकर ट्रोल भी हो गई थीं। 

Web Title: nick jonas brothers new song cool release priyanka chopra not in the song

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे