प्रियंका चोपड़ा को रोमांटिक अदांज में पति निक ने किया विश, लिखा छू जाने वाला कैप्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 19, 2019 10:37 AM2019-07-19T10:37:31+5:302019-07-19T10:49:49+5:30

निक जोनस ने बेहद अलग स्टाइल में शादी के बाद पहला जन्मदिन पत्नी प्रियंका चोपड़ा को विश किया।

nick jonas birthday wish to priyanka chopra | प्रियंका चोपड़ा को रोमांटिक अदांज में पति निक ने किया विश, लिखा छू जाने वाला कैप्शन

प्रियंका चोपड़ा को रोमांटिक अदांज में पति निक ने किया विश, लिखा छू जाने वाला कैप्शन

Highlights बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मजवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का 18 जुलाई को जन्मदिन था। हर किसी ने अपने अपने अंदाज में एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मजवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का 18 जुलाई को जन्मदिन था। हर किसी ने अपने अपने अंदाज में एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। ऐसे में देसी गर्ल के पति निक जोनस ने भी अपने ही अंदाज में प्रियंका को विश किया।

निक जोनस ने बेहद अलग स्टाइल में शादी के बाद पहला जन्मदिन पत्नी प्रियंका चोपड़ा को विश किया। उन्होंने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें प्रियंका चश्मा लगाए स्टाइलिश लुक में नजर आ आईं।

इस फोटो में वह साड़ी पहने हुए अपने जलवे बिखेर रही थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए निश ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। निक ने लिखा कि मेरी दुनिया की रोशनी, मेरा पूरा दिल, आई लव यू बेबी, जन्मदिन मुबारक। निक की इस फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है।

प्रियंका का जन्म

प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता पंजाब के अंबाला से थे, जबकि उनकी मां झारखंड से थीं। उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे, जिसके चलते उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों का रुख करना पड़ा। इसी वजह से प्रियंका को कई स्कूल भी बदलने पड़े।

प्रियंका ने अपना बॉलीवुड डेब्यू सनी देओल के साथ 'द हीरो: ऑफ ए स्पाई' से शुरू किया था। मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड तक का लंबा सफ़र तय करने वाली प्रियंका ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे। इस बीच उन्होंने कई हिट और फ्लॉप फ़िल्में भी दिए। लेकिन आज अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने हॉलीवुड तक में अपनी धाक जमाई। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म और अमेरिका टीवी सीरीज क्वांटिको में नजर आ चुकी हैं।

Web Title: nick jonas birthday wish to priyanka chopra

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे