ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ का ये पोस्ट आपका दिल छू जाएगा, हर सिंगल करेगा इस बात से अग्री
By मेघना वर्मा | Published: February 6, 2019 07:25 PM2019-02-06T19:25:19+5:302019-02-06T19:25:19+5:30
इससे पहले नेहा ने गाना, इसमें तेरा घाटा...के सैड वर्जन को भी अपनी आवाज दी थी। इस गाने के बाद भी लोगों ने इसे हिमांश और नेहा के ब्रेकअप से जोड़ा था।
नेहा कक्कड़ अपनी सुरीली और दमदार आवाद से करोड़ो दिलों पर राज करती हैं। मगर इन दिनों नेहा बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच नेहा कक्कड़ ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो अपने सिंगल होने के एडवेंचर को शेयर कर रही हैं।
नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने इंस्टा पर शेयर की है। इस फोटो के साथ नेहा ने लिखा है, ''बहुत सताया उन्होंने, बहुत रूलाया भी...जब असली चेहरा देखा उनका, हम सिर्फ बड़ी सी स्माइल देके उन्हें, आगे बढ़ गये...खुदा करेगा जो करना है, हम खुदा नहीं हैं इसीलिए बिना कुछ कहे, बिना कुछ किए खुद आगे बढ़ गए...''
नेहा कक्कड़ के इस पोस्ट से शायद अब ये साफ हो गया है कि उनके और बॉयफ्रेंड हिमांश के बीच ब्रेकअप हो चुका है। जिससे नेहा खुद को निकाल चुकी हैं। नेहा ने हिमांश के साथ एलबम में भी काम किया है। जिसमें उन्होंने खुद ही आवाज भी दी हैं। नेहा कक्कड़ और हिमांश की लव स्टोरी का पता तब चला था जब रिएलिटी शो पर हिमांश ने सबके सामने नेहा को प्रपोज किया था।
ब्रेकअप सॉन्ग में भी हुई वायरल
इससे पहले नेहा ने गाना, इसमें तेरा घाटा...के सैड वर्जन को भी अपनी आवाज दी थी। इस गाने के बाद भी लोगों ने इसे हिमांश और नेहा के ब्रेकअप से जोड़ा था। इस गाने में रेड साड़ी पहने नेहा बहुत खूबसूरत लग रही थीं।