VIDEO: लॉकडाउन में भी बरकरार है नेहा कक्कड़ का जलवा, रिलीज होते ही 'भीगी-भीगी' गाना ने यू-ट्यूब पर मचाई धूम

By अमित कुमार | Published: May 11, 2020 04:57 PM2020-05-11T16:57:07+5:302020-05-11T16:57:07+5:30

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड में कई हिट सांग गा चुकी हैं। उन्होंने शाहरुख़ खान के लिए एक एल्बम लांच किया जो काफी हिट हुआ। जिससे वह रातों-रात स्टार बन गयीं।

Neha Kakkar and Tony Kakkar Bheegi Bheegi Will Make You Long For The Rains | VIDEO: लॉकडाउन में भी बरकरार है नेहा कक्कड़ का जलवा, रिलीज होते ही 'भीगी-भीगी' गाना ने यू-ट्यूब पर मचाई धूम

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsरिलीज होने के कुछ ही समय के अंदर गाने को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।गाने के बोल बेहद शानदार हैं और फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।

सिंगर नेहा कक्कड़ के गानों का इंतजार फैंस हमेशा बेसब्री के साथ करते हैं। लॉकडाउन के बीच जहां फिल्में और गानों का रिलीज होना बिल्कुल न के बराबर हो गया है। ऐसे में नेहा फैंस के लिए एक शानदार गीत लेकर आई हैं। नेहा के सभी गाने फैंस को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। लॉकडाउन के बीच नेहा कक्कड़ का नया गाना रिलीज हुआ है, जो फैंस के बीच पॉपुलर हो रहा है। 

इस गाने को टोनी कक्कड़ और प्रिंस दुबे ने मिलकर लिखा है। रिलीज होने के कुछ ही समय के अंदर गाने को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 'भीगी-भीगी' नामक इस गीत को फैंस बार-बार सुन रहे हैं। गाने के बोल बेहद शानदार हैं और फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। 4 साल की उम्र से ही गाने गाने वाली नेहा की आवाज में एक अलग सा जादू है जो फैंस को अपनी ओर खींचने में हर बार कामयाब साबित रहा है। 

हाल ही में नेहा कक्कड़ ने कई बड़े सेलेब्स को पीछे छोड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। नेहा के सम्मान ने उनके फैंस खासा खुश हैं। नेहा साल 2019 में यू-ट्यूब पर दूसरी सबसे ज्यादा देखी जानी वाली फीमेल आर्टिस्ट बन गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। नेहा ने साल 2019 में यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जानी वाली टॉप 10 फीमेल आर्टिस्ट की लिस्ट शेयर की जिसमें उनका दूसरा स्थान है। 

इस पोस्ट को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'इससे ज्यादा शुक्रगुजार नहीं हो सकती। जय माता दी। आपकी नेहू'। नेहा ने जो लिस्ट शेयर की उसके मुताबिक पहले नंबर पर अमेरिकी रैपर कार्डी बी हैं जिन्हें 4.8 बिलियन बार देखा गया तो वहीं 4.5 बिलियन व्यूज के साथ नेहा कक्कड़ दूसरे पायदान पर हैं।

Web Title: Neha Kakkar and Tony Kakkar Bheegi Bheegi Will Make You Long For The Rains

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे