Video:60 की उम्र में इस एक्ट्रेस ने किया गजब का डांस, देखकर आप भी हो जाएंगे कायल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 9, 2019 11:03 AM2019-07-09T11:03:10+5:302019-07-09T11:03:10+5:30

उम्र के साथ साथ नीना और भी ज्यादा जवान होती जा रही हैं। यही कारण है कि शानदार डांस का एक वीडियो फैंस के बीच इस टाइम छाया हुआ है।

neena gupta dance goes viral watch video | Video:60 की उम्र में इस एक्ट्रेस ने किया गजब का डांस, देखकर आप भी हो जाएंगे कायल

Video:60 की उम्र में इस एक्ट्रेस ने किया गजब का डांस, देखकर आप भी हो जाएंगे कायल

Highlightsअपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए नीना गुप्ता जानी जाती हैं। नीना गुप्ता ने इस डांसिग वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए नीना गुप्ता जानी जाती हैं। नेशनल अवार्ड विनर नीना 60 साल की हैं।लेकिन अभी भी वह किसी से कम नहीं हैं इसी का प्रूफ देने वाला उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल  हो रहा है।

उम्र के साथ साथ नीना और भी ज्यादा जवान होती जा रही हैं। यही कारण है कि शानदार डांस का एक वीडियो फैंस के बीच इस टाइम छाया हुआ है। नीना गुप्ता ने इस डांसिग वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। 

जिसको फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। नीना के साथ पंजाबी सिंगर जस्सी गिल भी नजर आ रहे हैं। दोनों किसी पंजाबी गाने में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। गाने में जस्सी नीना का डांस के स्टेप समझा रहे हैं।

वीडियो में नीना और जस्सी की फनी कमेंट्री भी फैंस को खूब लुभा रही है। नीना के इस डांस की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। नीना 2018 में आई फिल्म बधाई हो में नजर आई थीं।

 इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस म्यूजिक टीचर नाम की एक फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं।  अब नीना जल्द फिल्म पंगा में नजर आएंगी।
 

Web Title: neena gupta dance goes viral watch video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे