बर्थडे स्पेशल: महेश बाबू से पहले इस एक्टर पर आया था नम्रता शिरोडकर का दिल, जानें ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 22, 2019 08:10 AM2019-01-22T08:10:45+5:302019-01-22T11:51:20+5:30

Namrata Shirodkar Birthday (Happy Birthday Namrata Shirodkar | हैप्पी बर्थडे नम्रता शिरोड़कर): मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली सुंदरी नम्रता शिरोडकर का आज जन्मदिन है। नम्रता ने अपने अभिनय और खूबसूरती दोनों के बल पर फैंस के दिलों में घर किया है।

namrta shirodkar birthday special about her life | बर्थडे स्पेशल: महेश बाबू से पहले इस एक्टर पर आया था नम्रता शिरोडकर का दिल, जानें ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें

Namrata Shirodkar Birthday | Happy Birthday Namrata Shirodkar | हैप्पी बर्थडे नम्रता शिरोड़कर

Highlightsनम्रता महाराष्ट्र के एक ब्राह्मण परिवार में 22 जनवरी 1972 को जन्मी थीं। नम्रता ने मुंबई के फेमस मीठीबाई कॉलेज में अपनी पढ़ाई की थी।नम्रता ने साल में 'जब प्यार किसी से होता है' (1998) में छोटी सी भूमिका से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के पहले भी उन्होंने फिल्म 'पूरब की लैला, पश्चिम का छैला' साइन की थी, लेकिन यह फिल्में पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई थीं।नम्रता बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो लव अफेयर्स से दूर रहीं। लेकिन फिर भी एक ऐसा अभिनेता उनको भी मिला जिस पर उनका दिल आया।

मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली सुंदरी नम्रता शिरोडकर का आज जन्मदिन है। नम्रता ने अपने अभिनय और खूबसूरती दोनों के बल पर फैंस के दिलों में घर किया है। 1993 में नम्रता ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। बस उसी दिन से लेकर आज तक वह फैंस के बीच छाई हुई हैं। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद मिस यूनिवर्स के लिए जहां वह पांचवें नंवर पर रहीं।  नम्रता आखिरी बार फिल्म 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' और 'रोक सको तो रोक लो' में नजर आई थीं। आइए वास्तव गर्ल के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों को जानते हैं-

एक्ट्रेस की पढ़ाई व परिवार

नम्रता महाराष्ट्र के एक ब्राह्मण परिवार में 22 जनवरी 1972 को जन्मी थीं। नम्रता ने मुंबई के फेमस मीठीबाई कॉलेज में अपनी पढ़ाई की थी। नम्रता के परिवार का फिल्मों से पुराना नाता था। इस एक्ट्रेस की दादी मीनाक्षी भी फिल्मों में अभिनेत्री थीं। उनकी बड़ी बहन शिल्पा शिरोडकर भी कई हिट फिल्मों में आ चुकी हैं और अभी भी भी काम कर रही हैं। नम्रता ने 21 साल की उम्र में 1993 में मॉडलिंग से ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। वह एक बेहद कामयाब मॉडल बनीं जिसके बाद उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लगे।

यूं शुरू हुआ फिल्मी करियर

नम्रता ने साल में 'जब प्यार किसी से होता है' (1998) में छोटी सी भूमिका से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के पहले भी उन्होंने फिल्म 'पूरब की लैला, पश्चिम का छैला' साइन की थी, लेकिन यह फिल्में पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई थीं। खास बात ये है कि पहली बार स्विम सूट पहनकर बड़े पर्दे पर आईं तो फैंस के बीच वह छा गईं। लेकिन जिस फिल्म से वह फैंस के पसंद की गईं वह थी फिल्म वास्तव। एक सफल फिल्म होने के बाद भी इसका कोई प्रभाव नम्रता के करियर पर नहीं पड़ा। 

महेश के पहले इस अभिनेता पर आया नम्रता का दिल

नम्रता बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो लव अफेयर्स से दूर रहीं। लेकिन फिर भी एक ऐसा अभिनेता उनको भी मिला जिस पर उनका दिल आया। 1999 में आई वास्तव की शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर महेश मंजरेकर से उनकी नजदीकियाँ बढ़ने लगीं। दोनों के बीच अफ़ेयर की खबरें सुर्खियों में रहीं। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। महेश मंजरेकर पहले से शादीशुदा थे। दोनों के बीच ब्रेकअप की ये बड़ी वजह मानी जाती है।

साउथ के सुपर स्टार का थामा दामन

साल 2000 में तेलुगु फिल्म 'वानसी' की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई। महेश बाबू, नम्रता से उम्र में तीन साल छोटे हैं। मगर कुछ साल बाद दोनों ने फरवरी, 2005 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे हुए- गौतम और सितारा।

याद रखने वाली फिल्में

फिल्म 'पुकार', 'हेराफेरी', 'अस्तित्व' 'कच्चे धागे', तेरा मेरा साथ रहे' और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्मों में नम्रता ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन इन फिल्मों में इनका सहयोग कम था। इसके बाद उन्होंने दक्षिण की फिल्में करनी शुरू कर दीं।
 

English summary :
Namrata Shirodkar Birthday (Happy Birthday Namrata Shirodkar): Read here about Love Story and Love Affairs of Birthday Girl Namrata Shirodkar before Mahesh Babu Namrata Shirodkar Love Story and wedding.


Web Title: namrta shirodkar birthday special about her life

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे