अर्जुन कपूर की दादी को मिल गई पोते के लिए 'आदर्श दुल्हन', इस एक्ट्रेस को बनाना चाहती हैं बहू

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 19, 2018 07:51 PM2018-09-19T19:51:16+5:302018-09-19T19:51:16+5:30

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत "नमस्ते इंग्लैंड" 19 अक्टूबर 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी।

Namaste england: Arjun Kapoor's grandmother got 'ideal bride' for the granddaughter, wants Parineeti as daughter-in-law | अर्जुन कपूर की दादी को मिल गई पोते के लिए 'आदर्श दुल्हन', इस एक्ट्रेस को बनाना चाहती हैं बहू

अर्जुन कपूर की दादी को मिल गई पोते के लिए 'आदर्श दुल्हन', इस एक्ट्रेस को बनाना चाहती हैं बहू

मुंबई, 19 सितंबर: अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" के लिए तैयार हैं और अपनी हीरोइन परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म के प्रोमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

शादी की बात करते समय अर्जुन कपूर की दादी हमेशा अभिनेता के लिए प्रेरक रही है। अर्जुन के 33 वें जन्मदिन के अवसर पर, अर्जुन की दादी ने उन्हें शादी करने के लिए अनुरोध किया है। नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर देखने के बाद, अर्जुन की दादी को परिणीति में अपने पोते के लिए एक आदर्श दुल्हन मिल गयी है।

इसके बारे में बात करते हुए अर्जुन ने बताया कि, "इससे पहले, दादी मेरी शादी की योजनाओं को पास कर चुकी है। नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर देखने के बाद, दादी ने कहा कि मेरे सभी सह-कलाकारों में से परिणीति और मैं एक परफेक्ट जोड़ी लगते है। उनके अनुसार हम स्क्रीन पर एक आदर्श जोड़ी के रूप में नज़र आते हैं और परिणीति वास्तविक जीवन में भी मेरे लिए सबसे उचित है।"

हाल ही में रिलीज हुए नमस्ते इंग्लैंड के ट्रेलर को ऑनलाइन 20 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और फ़िल्म का ट्रेलर देशभर से प्यार और प्रशंसा का पात्र बना हुआ है।

ट्रेलर ने न सिर्फ दर्शकों को लुभाया है बल्कि अर्जुन की दादी को भी आकर्षित किया है।

अर्जुन का चरित्र निश्चित रूप से ऐसा नहीं है जो अपने प्यार को इतनी आसानी से छोड़ दे और इसलिए अपनी पत्नी को घर लाने के लिए वह लंदन की यात्रा पर निकल पड़ते है। यह भावनाओं का एक रोलर कोस्टर होगा जहाँ एक पति अपनी पत्नी को भारत वापस आने के लिए मनाने की कोशिश करता है ताकि वे फिर से अपने जीवन का पुनर्निर्माण कर सकें।

विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' एक युवा और ताज़ा कहानी है  जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है। फ़िल्म में भारत और यूरोप के खूबसूरत लैंडस्केप में इनकी प्रेम कहानी को ट्रैक किया जाएगा जिसकी शुरुवात पंजाब के लुधियाना से होती है जिसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार किया जाएगा।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत "नमस्ते इंग्लैंड" 19 अक्टूबर 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी।

Web Title: Namaste england: Arjun Kapoor's grandmother got 'ideal bride' for the granddaughter, wants Parineeti as daughter-in-law

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे