कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने वाले वॉरियर्स की मदद को आगे आए रोहित शेट्टी, मुंबई पुलिस ने कहा थैंक्‍यू

By अमित कुमार | Published: April 21, 2020 08:00 PM2020-04-21T20:00:21+5:302020-04-21T20:00:21+5:30

लॉकडाउन के कारण देशभर के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मुश्किल की घड़ी में कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए कुछ लोग लगातार बहादुरी के साथ काम कर रहे हैं।

Mumbai Police thanks Rohit Shetty for facilitating hotels for policemen fighting against COVID-19 | कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने वाले वॉरियर्स की मदद को आगे आए रोहित शेट्टी, मुंबई पुलिस ने कहा थैंक्‍यू

(फाइल फोटो)

Highlightsइस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी।इससे पहले रोहित शेट्टी ने वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) में 51 लाख रुपये का डोनेशन दिया था।

कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में मरने वालों की संख्या एक लाख 70 हजार से ज्यादा हो गई है जिनमें से दो तिहाई सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप से हैं। वहीं भारत में कोरोना वायरस की हालात पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 18985 हो गई है। जिसमें 603 लोगों की मौत हुई है और कोरोना वायरस से संक्रमित 3260 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं।

लॉकडाउन की स्थिति में आम आदमी की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात सिविल वॉरियर्स की मदद के लिए अब रोहित शेट्टी आगे आए हैं। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी। मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' हमारे ऑन ड्यूटी कोविड योद्धाओं के लिए रोहित शेट्टी ने शहर के आठ होटलों में उनके रहने, आराम करने, चेंज करने, रात का खाना और सुबह के नाश्ते जैसी सुविधाएं प्रदान की हैं। हम उन्हें मुंबई को कोरोना से सुरक्षित रखने में और हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद देते हैं।'

इससे पहले रोहित शेट्टी ने वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) में 51 लाख रुपये का डोनेशन दिया था। रोहित शेट्टी की इस मदद के लिए फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने उन्हें धन्यवाद कहकर आभार व्यक्त किया। इस फेडरेशन के तहत स्पॉटबॉय, जूनियर आर्टिस्ट्स और लाइटमैन समेत कई लोग आते हैं। यह फेडरेशन ऐसे लोगों के लिए काम कर रहा है।

Web Title: Mumbai Police thanks Rohit Shetty for facilitating hotels for policemen fighting against COVID-19

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे