दीपिका और प्रियंका से पूछताछ कर सकती है मुंबई पुलिस, चौंकाने वाला है इसके पीछे का कारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 23, 2020 12:53 PM2020-07-23T12:53:01+5:302020-07-23T12:53:01+5:30

ट्विटर और इंस्टाग्राम मिलाकर दीपिका पादुकोण के 78 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा के दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में 81 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं

mumbai police likely to interrogate priyanka chopra deepika padukone | दीपिका और प्रियंका से पूछताछ कर सकती है मुंबई पुलिस, चौंकाने वाला है इसके पीछे का कारण

दीपिका और प्रियंका से पूछताछ कर सकती है मुंबई पुलिस, चौंकाने वाला है इसके पीछे का कारण

Highlightsफिल्म स्टार दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे सक्सेजफुल एक्ट्रेस हैं।दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय स्टार्स में से हैं

फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे सक्सेजफुल एक्ट्रेस हैं। दीपिका और प्रियंका अब किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। दोनों की एक्ट्रेस फैंस के दिलों पर राज करती हैं। खास बात ये है कि ये दोनों एक्ट्रेस फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी भी रहती हैं। लेकिन अब खबर के अनुसार दीपिका और प्रियंका से मुंबई पुलिस जल्द ही पूछताछ कर सकती है।

खबर के मुताबिक मुंबई पुलिस फर्जी सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में फिल्म इंडस्ट्री की इन दो फेमस एक्ट्रेस से पूछताछ कर सकती है। मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर फर्जी फॉलोअर्स घोटाले की जांच कर रही है। इस मामले में दीपिका और प्रियंका के साथ-साथ करीब 175 हाई प्रोफाइल लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच और पूछताछ हो सकती है।

पिंकविला की खबर के अनुसार मुंबई पुलिस पैसे देकर और फर्जी फॉलोअर्स के मामले की इन दिनों सख्ती से जांच कर रही है। इस मामले की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की एक खास टीम बनाई गई है जो इस तरह के अकाउंट की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस की नजर सोशल मीडिया मार्केटिंग की अंतरराष्ट्रीय कंपनी Followerskart.com पर भी पुलिस की नजर है।


खबर के अनुसार पुलिस ने फर्जी अकाउंट बनाने के मामले में अभिषेक दिनेश नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संदेह के घेरे में मौजूद 175 अकाउंट्स में कई बॉलीवुड स्टार्स, खिलाड़ी और बिल्डर्स शामिल हैं।


दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय स्टार्स में से हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम मिलाकर दीपिका के 78 मिलियन से ज्यादा फऑलोअर्स हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा के 81 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Web Title: mumbai police likely to interrogate priyanka chopra deepika padukone

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे