सोनाक्षी सिन्हा पर मुकेश खन्ना ने साधा निशाना, कहा- रामायण-महाभारत एक्ट्रेस जैसे लोगों के लिए भी मददगार होगा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 4, 2020 02:28 PM2020-04-04T14:28:48+5:302020-04-04T14:29:30+5:30

महाभारत' और 'शक्‍त‍िमान' फेम दिग्‍गज ऐक्‍टर मुकेश खन्‍ना ने अपने ताजा इंटरव्‍यू में सोनाक्षी सिन्‍हा पर तंज कसा है। वह रामायण और महाभारत के री-टेलिकास्‍ट पर बोल रहे थे

Mukesh Khanna: The reruns of Ramayan and Mahabharat will help people like Sonakshi Sinha, who don't know anything about mythology | सोनाक्षी सिन्हा पर मुकेश खन्ना ने साधा निशाना, कहा- रामायण-महाभारत एक्ट्रेस जैसे लोगों के लिए भी मददगार होगा

सोनाक्षी सिन्हा पर मुकेश खन्ना ने साधा निशाना, कहा- रामायण-महाभारत एक्ट्रेस जैसे लोगों के लिए भी मददगार होगा

Highlightsरामायण और महाभारत का प्रसारण एक बार फिर से छोटे पर्दे पर किया जा रहा है। एक्टर-प्रोड्यूसर मुकेश खन्ना भी रामायण महाभारत और शक्तिमान के पुन: प्रसारण से काफी खुश हैं

रामायण और महाभारत का प्रसारण एक बार फिर से छोटे पर्दे पर किया जा रहा है। ऐसे में एक्टर-प्रोड्यूसर मुकेश खन्ना भी रामायणमहाभारत और शक्तिमान के पुन: प्रसारण से काफी खुश हैं। मुकेश ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा है कि 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे टीवी शो दोबारा दिखाए जाने से सोनाक्षी सिन्‍हा जैसे लोगों को मदद मिलेगी, जो पौराण‍िक कथाओं के बारे में कुछ नहीं जानते।


मुकेश खन्ना ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया है।  इसमें सोनाक्षी पर निसाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि 'महाभारत' में भीष्‍म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्‍ना ने कहा, 'मुझे लगता है कि रीटेलिकास्‍ट उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्‍होंने इसे नहीं देखा है। यह सोनाक्षी सिन्‍हा जैसे लोगों के लिए भी मददगार होगा, जिन्‍हें हमारी पौराणि‍क कथाओं के बारे में जानकारी नहीं है। उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता है कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।

मुकेश खन्ना ने कहा है कि आज की पीढ़ी बस दूसरी चीजों में बिजी है।सास-बहू सीरियल्‍स, टिकटॉक वीडियोज, पश्‍च‍िमी सभ्‍यता के कारण हमारे संस्कारों को भूल गई है।  फिलहाल में आने वाले सीरियल्स की भी एक्टर ने आलोचना की है।

उन्होंने कहा है कि मुझे लगता है कि आज के सीरियल्स दिमाग को प्रदूषित करने का काम कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता है कि डेली सोप्‍स में जैसी महिलाओं को दिखाया जा रहा है, वो हमारे देश की हैं। आज के टीवी सीरियल्‍स ने डेली सोप्‍स की दुनिया का कत्‍ल कर दिया है।

रामायण ना पसंद होने पर एक्टर ने कहा है कि आप समझ‍िए, तब यह ऐसा था जैसे मैं बीजेपी का हूं और रामायण कांग्रेस है। मुझे महाबारत देखना पसंद है।अभी हाल ही मैंने रामायण देखना शुरू किया, उसमें हर सीन के बाद रवींद्र जैन का एक गाना, एक चौपाई है। अरुण गोविल ने क्‍या खूब काम किया है राम के रूप में। उन्‍होंने एक स्‍माइल पकड़ी और अंत तक नहीं छोड़ा।

Web Title: Mukesh Khanna: The reruns of Ramayan and Mahabharat will help people like Sonakshi Sinha, who don't know anything about mythology

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे