जल्द बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं एम एस धोनी, इस फिल्म में करेंगे काम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 24, 2019 12:00 PM2019-09-24T12:00:29+5:302019-09-24T12:00:29+5:30

एम एस धोनी के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। अब धोनी के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है कि फैंस धोनी को जल्द बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।

MS Dhoni may debut in upcoming bollywood movie doghouse | जल्द बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं एम एस धोनी, इस फिल्म में करेंगे काम

जल्द बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं एम एस धोनी, इस फिल्म में करेंगे काम

Highlightsक्रिकेट के मैदान में एम एस धोनी को फैंस चौके छक्के लगाते देख चुके हैं। अब धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी हैं वह धोनी को जल्द बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।

क्रिकेट के मैदान में एम एस धोनी को फैंस चौके छक्के लगाते देख चुके हैं। अब धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी हैं वह धोनी को जल्द बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। खबरों की मानें को धोनी जल्द बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू कर सकते हैं।

एक फिल्म में कैमियो रोल के लिए धोनी से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकते हैं। खबरों की मानें को प्रोडक्शन हाउस वायकॉम 18 एक बड़ी कॉमिक फ्रेंचाइजी को बनाने की तैयारी कर रहा है।

इस फिल्म का टाइटल डॉगहाउस है । इस फिल्म में लीड रोल में संजय दत्त नजर आएंगे। इसी फिल्म  के लिए धोनी से गेस्ट रोल के लिए बातचील चल रही है। अभी धोनी की ओर से इस पर धोनी सहमति नहीं बनी है।

ये फिल्म तीन अंडरडॉग्स के इर्द गिर्द घूमती नजर आने वाली है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को यमला पगला दीवाना के निर्देशक समीर कार्णिक डायरेक्ट करेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म में दो और किरदारों को निभाने के लिए आर माधवान और सुनील शेट्टी से बातचीत चल रही है। इतना ही नहीं निगेटिव रोल के लिए पद्मावत स्टार जिम सरभ से भी बात की जा रही है।
 

Web Title: MS Dhoni may debut in upcoming bollywood movie doghouse

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे