VIDEO: ऐश्वर्या रॉय के 'निम्बूड़ा निम्बूड़ा' गाने पर मौनी रॉय का धमाकेदार डांस, बार-बार देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: June 22, 2020 03:43 PM2020-06-22T15:43:36+5:302020-06-22T15:43:36+5:30

मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, मौनी को अभी भी अपने करियर में एक बड़े रोल की तलाश है।

Mouni Roy Dance on Aishwarya Roy Song Nimbooda Nimbooda Watch Video | VIDEO: ऐश्वर्या रॉय के 'निम्बूड़ा निम्बूड़ा' गाने पर मौनी रॉय का धमाकेदार डांस, बार-बार देख रहे फैंस

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsमौनी रॉय ने योग दिवस पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ऐश्वर्या रॉय के 'निम्बूड़ा निम्बूड़ा' गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर करते ही कुछ ही समय में यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।मौनी रॉय अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

एक्ट्रेस मौनी रॉय भी सोशल मीडिया पर लगातार खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। मौनी ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी डांस सेशन की कुछ फोटोज शेयर की थी जिसमें वो अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। फैंस को मौनी की यह तस्वीरें काफी पसंद आई और वो लगातार इनपर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ करते रहे। इन दिनों मौनी रॉय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

मौनी रॉय ने योग दिवस पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ऐश्वर्या रॉय के 'निम्बूड़ा निम्बूड़ा' गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस गाने में मौनी जबरदस्त अंदाज में डांस करती दिखाई पड़ रही हैं। मौनी का यह अंदाज देखकर फैंस भी लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'योग...आत्मा का परमात्मा से मिलना का एक जरिया...मेरा योग...' 

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर शेयर करते ही कुछ ही समय में यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। मौनी रॉय के इस वीडियो को लगभग 14 लाख बार देखा जा चुका है। फैंस के अलावा सेलिब्रेटीज भी मौनी के इस अंदाज को देखकर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। मौनी रॉय अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 

जब अबु धाबी में फंसी गई थी मौनी

मौनी रॉय लॉकडाउन के चलते यूएई की राजधानी अबु धाबी में फंसी गई थी। वह मार्च में अपने एक मैगजीन के फोटोशूट के सिलसिले में वहां गई थी। कुछ दिन बाद ही इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद हो गई और मौनी वहीं अटक गई थी। हालांकि, अब वह अपने देश सुरक्षित वापस लौट चुकी हैं। 

Web Title: Mouni Roy Dance on Aishwarya Roy Song Nimbooda Nimbooda Watch Video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे