पॉप स्टार माइली साइरस ने फैन द्वारा जबरन चूमे जाने पर जताई नाराजगी, दे डाली ये सलाह
By रजनीश | Published: June 5, 2019 06:23 PM2019-06-05T18:23:33+5:302019-06-05T18:23:33+5:30
जानकारी के मुताबिक, माइली बार्सिलोना में परफॉर्मेंस के लिए पहुंची थीं। वह जब पति लियाम के साथ रविवार को होटेल से बाहर निकलीं तो मीडिया और फैन्स ने उन्हें घेर लिया। इस भीड़ में से उन्हें निकालने के लिए बॉडीगॉर्ड्स को बीच में आना पड़ा।
भीड़ में एक फैन द्वारा जबरदस्ती किस किए जाने का शिकार हुई माइली साइरस ने एक ट्वीट कर अपना दर्द और नाराजगी जाहिर किया है। माइली ने हैशटैग डोंट फक विद माई फ्रीडम (#DontFuckWithMyFreedom) का यूज अपने ट्वीट में किया है।
ट्वीट में माइली ने लिखा है वह जो चाहे पहन सकती है। वह वर्जिन हो सकती है। वह पांच अलग-अलग लोगों के साथ सो सकती है। वह अपने हसबैंड के साथ हो सकती है। वह अपने गर्लफ्रेंड के साथ रह सकती है। वह नग्न रह सकती है। उसकी सहमति के बिना उसे नहीं पकड़ा जा सकता।
मंगलवार को पॉप स्टार माइली सायरस का सामना एक सनकी फैन से हुआ। वह जब स्पैन के बार्सिलोना शहर में अपने पति लियाम हेम्सवर्थ के साथ होटल से बाहर निकलीं तो एक फैन ने उन्हें जबरन पकड़ कर किस कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, माइली बार्सिलोना में परफॉर्मेंस के लिए पहुंची थीं। वह जब पति लियाम के साथ रविवार को होटेल से बाहर निकलीं तो मीडिया और फैन्स ने उन्हें घेर लिया। इस भीड़ में से उन्हें निकालने के लिए बॉडीगॉर्ड्स को बीच में आना पड़ा।
इस घटना का विडियो कल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो सामने आने के बाद लोगों ने माइली को जबरन किस वाले शख्स की जमकर आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने ऐक्ट्रेस के आसपास सुरक्षा बढ़ाने और बॉडीगार्ड्स को ज्यादा अलर्ट रहने की भी सलाह दी।
घटना का वीडियो-
जब यह स्टार कपल भीड़ में से रास्ता बनाते हुए आगे बढ़ रहा था तभी एक शख्स ने माइली को बालों से पकड़ा और अपनी ओर खींचते हुए उन्हें जबरन किस कर दिया। माइली ने शख्स को धक्का देते हुए खुद से दूर किया।