मीका सिंह ने राज कुंद्रा के ऐप को देखने का किया दावा, कहा- मैंने देखा था, उसके अंदर...

By अनिल शर्मा | Published: July 21, 2021 09:34 AM2021-07-21T09:34:53+5:302021-07-21T09:37:08+5:30

मीका सिंह ने मामले पर ज्यादा कुछ नहीं बोलते हुए कहा कि मैं तो इंतजार ही कर रहा हूं कि आगे क्या होगा। देखते हैं। जो भी होगा अच्छा होगा। सिंगर ने कहा कि मुझे इतना ज्ञान नहीं है उनके ऐप के बारे में। मैंने एक ऐप देखी थी, वो सरल ऐप थी।

Mika Singh claimed to have seen Raj Kundra ane app Zyada kuch tha nahi | मीका सिंह ने राज कुंद्रा के ऐप को देखने का किया दावा, कहा- मैंने देखा था, उसके अंदर...

मीका सिंह ने राज कुंद्रा के ऐप को देखने का किया दावा, कहा- मैंने देखा था, उसके अंदर...

Highlightsराज कुंद्रा के एक ऐप को देखने का मीका सिंह ने किया दावाकहा- एक ऐप देखा था जिसमें कुछ ज्यादा नहीं थासिंगर ने कहा, मैं इंतजार कर रहा हूं कि आगे क्या होगा

पोर्नोग्राफी मामले में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। राज कुंद्रा को सोमवार रात को कथित तौर पर पोर्न (अश्लील) फिल्मों का निर्माण करने और उन्हें कुछ ऐप के माध्यम से प्रसारित करने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने राज कुंद्रा को मास्टरमाइंड बताया था। 

इस बीच बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही ये दावा किया कि उन्होंने राज कुंद्रा के ऐप को देखा था। सिंगर मीका सिंह ने कहा कि राज कुंद्रा के एक ऐप को उन्होंने देखा था जिसके अंदर ज्यादा कुछ नहीं था। मीका सिंह ने राज कुंद्रा को अच्छा आदमी करार दिया और कहा कि उन्हें इस ऐप (hotshots) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

मीका सिंह ने मामले पर ज्यादा कुछ नहीं बोलते हुए कहा कि मैं तो इंतजार ही कर रहा हूं कि आगे क्या होगा। देखते हैं। जो भी होगा अच्छा होगा। सिंगर ने कहा कि मुझे इतना ज्ञान नहीं है उनके ऐप के बारे में। मैंने एक ऐप देखी थी, वो सरल ऐप थी। उसके अंदर ज्यादा कुछ  नहीं था। मीका ने राज को अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि वे एक अच्छे इंसान हैं अब देखते हैं क्या सच है और क्या झूठ है जो कोर्ट ही बता सकता है।

Web Title: Mika Singh claimed to have seen Raj Kundra ane app Zyada kuch tha nahi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे