Matrix 4: हॉलीवुड में लंबी छलांग लगाने के लिए प्रियंका चोपड़ा तैयार, मैट्रिक्स 4 में आ सकती हैं नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 29, 2020 10:06 AM2020-01-29T10:06:21+5:302020-01-29T10:06:21+5:30

हाल में प्रियंका ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में भी भाग लिया था जिसमें उनके डीप फ्रंट ओपन गाउन की काफी चर्चा है।

Matrix 4 Eyes Priyanka Chopra Jonas To Join Cast | Matrix 4: हॉलीवुड में लंबी छलांग लगाने के लिए प्रियंका चोपड़ा तैयार, मैट्रिक्स 4 में आ सकती हैं नजर

प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी अवॉर्ड में अपने ऑफ वाइट गाउन को लेकर चर्चा में हैं.

Highlightsइससे पहले प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थी।मैट्रिक्स में काम करने वाले सितारे कई हफ्तों से फाइट की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

कई दिनों से बड़े पर्दे से गायब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार है। प्रियंका चोपड़ा से अपनी आगामी फिल्म की घोषणा अब तक नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हॉलीवुड के किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुकी है। पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा 'मैट्रिक्स' सीरीज की अगली फिल्म पर में नजर आ सकती है। 2003 में फिल्म अंदाज से अपना करियर शुरू करने वाली प्रियंका की बातचीत फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है। 

मैट्रिक्स सीरीज में अब तक फिल्में आईं हैं जिसने पूरे विश्व में तलहका मचा दिया था। इन तीन फिल्मों ने करीब 10 हजार करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर प्रियंका इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो वह इस सांइस-फिक्शन-एक्शन फिल्म में कियानू रीव्स, कैरी-ऐन मॉस, याह्या अब्दुल मतीन II और नील पैट्रिक हैरिस जैसे मशहूर कलाकारों के साथ दिखाई देंगी। हालांकि प्रियंका का क्या किरदार होगा, इसे छिपाकर रखा जा रहा है।

इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही नॉर्थ कैलिफॉर्निया में शुरू हो सकती है और मैट्रिक्स में काम करने वाले सितारे कई हफ्तों से फाइट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन लाना वॉचोवस्की कर रहे हैं और वॉर्नर ब्रदर्स और विलेज रोड शो इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। हाल में प्रियंका ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में भी भाग लिया था जिसमें उनके डीप फ्रंट ओपन गाउन की काफी चर्चा है।

Read in English

Web Title: Matrix 4 Eyes Priyanka Chopra Jonas To Join Cast

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे