Ketaki Chitale: मराठी एक्ट्रेस केतकी चिताले को जेल से रिहा किया गया, पवार के खिलाफ फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट साझा किया था...

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 23, 2022 09:34 PM2022-06-23T21:34:46+5:302022-06-23T21:39:13+5:30

Ketaki Chitale: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने केतकी चिताले को बुधवार को जमानत दे दी थी। जिला न्यायाधीश एच.एम. पटवर्धन ने 20 हजार रुपये की जमानत राशि पर उन्हें जमानत दी।

Marathi actress Ketaki Chitale released Thane jail granted bail arrested May 15 derogatory post Facebook against NCP chief Sharad Pawar | Ketaki Chitale: मराठी एक्ट्रेस केतकी चिताले को जेल से रिहा किया गया, पवार के खिलाफ फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट साझा किया था...

मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को ठाणे जेल से रिहा कर दिया गया।

Highlights ठाणे केंद्रीय कारागार से बाहर आ गईं।अपमानजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।14 मई 2022 को चितले को गिरफ्तार किया था।

Ketaki Chitale: ठाणे की अदालत से जमानत मिलने के बाद मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को ठाणे जेल से रिहा कर दिया गया। उन्हें 15 मई को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पर एक अपमानजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने केतकी चिताले को बुधवार को जमानत दे दी थी। जिला न्यायाधीश एच.एम. पटवर्धन ने 20 हजार रुपये की जमानत राशि पर उन्हें जमानत दी। चिताले (29) के वकील ने कहा कि इसके साथ ही वह ठाणे केंद्रीय कारागार से बाहर आ गईं।

ठाणे पुलिस ने फेसबुक पर एक मराठी कविता साझा करने के लिए 14 मई 2022 को चितले को गिरफ्तार किया था, जिसमें पवार के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक बात कही गई थी। ठाणे की कलवा पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में चिताले के खिलाफ 20 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। 

Web Title: Marathi actress Ketaki Chitale released Thane jail granted bail arrested May 15 derogatory post Facebook against NCP chief Sharad Pawar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे