इस बॉलीवुड स्टार के भतीजे के साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बिता रही हैं समय, डेटिंग की बात आई सामने
By भारती द्विवेदी | Published: August 31, 2018 08:34 AM2018-08-31T08:34:12+5:302018-08-31T08:36:03+5:30
गौरतलब है कि मानुषी अब बॉलीवुड में अपना करियर शुरु करना चाहती हैं। वहीं अहान भी बॉलीवुड में एंट्री की तैयारियों में लगे हैं।
नई दिल्ली, 31 अगस्त: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इन दिनों ने अपनी प्रोफेशनल काम को लेकर नहीं बल्कि निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 21 साल की मानुषी 20 साल के अहान पांडेय के साथ समय बिता रही हैं। अहान चंकी पांडेय की भतीजे हैं।
आजकल दोनों ही एक-दूसरे के साथ काफी देख जा रहे हैं। ये दोनों साथ में पार्टी करते और घूमते नजर आ रहे हैं। मानुषी और अहान की दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जिसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई है। साथ ही ये भी खबर आ रही है कि 14 मई को मानुषी के जन्मदिन पर अहान ने उन्हें एक रिंग भी गिफ्ट किया है।
गौरतलब है कि मानुषी अब बॉलीवुड में अपना करियर शुरु करना चाहती हैं। वहीं अहान भी बॉलीवुड में एंट्री की तैयारियों में लगे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा कर रहे हैं कि दोनों ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहां एक तरफ मानुषी मिस्टर इंडिया रोहित खंडेलवाल को डेट कर चुकी हैं, वही दूसरी तरफ अहान और एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर की नजदीकियों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इसके अलावा अहान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के भी काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों साथ में कई बार मीडिया में स्पॉट हुए हैं।