'मनमर्जियां' की कमाई में हुई बढ़ोतरी, 4 दिनों में हुई इतनी कमाई
By विवेक कुमार | Published: September 18, 2018 02:40 PM2018-09-18T14:40:44+5:302018-09-18T14:40:44+5:30
फिल्म की कहानी है विकी (विकी कौशल) और रूमी (तापसी पन्नू) की जो दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन इनका प्यार कम और फ्यार (सेक्स) ज्यादा होता है।
मुंबई, 18 सितम्बर: अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी विकी कौशल, तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'मनमर्जियां' 15 सितम्बर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छे रिव्यू दिए हैं। अगर कमाई के बारे में बात करे तो ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार 'मनमर्जियां' ने 4 दिनों में कुल 16. 43 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन 3. 52 करोड़, दूसरे दिन (शनिवार) को 5.11 करोड़, तीसरे दिन यानी रविवार को 5.70 करोड़ और सोमवार को 5.70 करोड़ की कमाई की।
बता दें कि फिल्म रिलीज होने से पहले मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म को देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने विक्की कौशल और तापसी पन्नू को बुके और एक हाथ से लिखा लेटर दिया था। जिसमें दोनों ही स्टार्स की एक्टिंग की तारीफ की।
#Manmarziyaan remains on the lower side on Day 4 [Mon]… Fri 3.52 cr, Sat 5.11 cr, Sun 5.70 cr, Mon 2.10 cr. Total: ₹ 16.43 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 18, 2018
अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करे फिल्म की कहानी है विकी( विकी कौशल) और रूमी (तापसी पन्नू) की जो दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन इनका प्यार कम और फ्यार (सेक्स) ज्यादा होता है। विकी एक डीजे है जो अपनी लाइफ के लिए सीरियस नहीं है।
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब घरवाले रूमी के बेडरूम में विकी को पकड़ लेते हैं। ऐसे हालात में रूमी के घर वाले उस पर शादी का दबाव बनाते हैं। जिसके बाद रूमी, विकी से शादी के लिए कहती है लेकिन जब शादी और जिम्मेदारी की बात आती है तो विकी पीछे हट जाता है। रूमी के तमाम कोशिशों के बावजूद विकी शादी के लिए तैयार नहीं होता आख़िरकार रूमी की शादी विदेश से आए रॉबी (अभिषेक बच्चन) से हो जाती है। जिसके बाद कहानी कई मोड़ लेती है।