Malang Trailer Out:आदित्य-दिशा का एक्शन-रोमांस और इमोशन्स से भरा 'मलंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस हो जाएंगे दीवाने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 6, 2020 02:35 PM2020-01-06T14:35:26+5:302020-01-06T14:35:49+5:30

मलंग के ट्रेलर में सभी स्टार्स का हटकर रूप देखने को मिल रहा है। आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी इश्क फरमाते नजर आने वाले हैं। दिशा पहले ही सीन में टू पीस में नजर आ रही हैं।

malang film trailer out today aditya roy kapoor and disha patani anil kapoor kunal khemmu | Malang Trailer Out:आदित्य-दिशा का एक्शन-रोमांस और इमोशन्स से भरा 'मलंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस हो जाएंगे दीवाने

Malang Trailer Out:आदित्य-दिशा का एक्शन-रोमांस और इमोशन्स से भरा 'मलंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस हो जाएंगे दीवाने

Highlightsबॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। आदित्य और दिशा स्टारर फिल्म 'मलंग' का दमदार ट्रेलर सामने आ गया है।

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। आदित्य और दिशा स्टारर फिल्म 'मलंग' का दमदार ट्रेलर सामने आ गया है।  जिसमें दिशा पाटनी, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और अनिल कपूर का एक दम हटकर अवतार देखने को मिल रहा है।

मलंग के ट्रेलर में सभी स्टार्स का हटकर रूप देखने को मिल रहा है। आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी इश्क फरमाते नजर आने वाले हैं। दिशा पहले ही सीन में टू पीस में नजर आ रही हैं।

ट्रेलर से पता लग रहा है कि फिल्म मर्डर पर आधारित है, जिसमें अनिक कपूर पुलिस वाले के रोल में हैं। आदित्य ट्रेलर में कहते नजर आ रहे हैं जान लेना मेरा नशा है। कुणाल खेमू और अनिल कपूर कहते नजर आ रहे हैं जान लेना मेरी जरुरत है।

जबकि दिशा कहती नजर आ रही हैं कि जान लेना मेरा मजा है। ट्रेलर के पहले सीन में ही आदित्य मास्क पहनते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक सीन में देखेंगे कि आदित्य को अनिल कपूर आदित्य को पकड़ते हैं और कहते हैं कि यहीं तेरी कहानी शुरू हुई थी और यहीं खत्म हो रही है।

ट्रेलर से इतना साफ है कि फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर बनी है। ट्रेलर से ज्यादा कुछ साफ नहीं हो रहा है। लेकिन ट्रेलर में रोमांस आदित्य और दिशा का जमकर देखने को मिल रहा है। वहीं डायलॉग भी काफी अच्छे पेश किए गए हैं। आदित्य पहली बार जबरदस्त बॉडी के साथ एक्शन रोल में नजर आ रहे हैं।

2 मिनट लंबे इस ट्रेलर में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। जिसमें दिशा हॉटनेस का तड़का लगाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं बेहतरीन केमेस्ट्री के साथ एक्शन की भरमार है। जिसमें अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू नजर आ रहे है। 

Web Title: malang film trailer out today aditya roy kapoor and disha patani anil kapoor kunal khemmu

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे