Video- मलाइका अरोड़ा ने सालों बाद किया 'छईंया-छईंया' गाने पर डांस, फैंस बुला रहे हैं 'आंटी'
By मेघना वर्मा | Published: April 8, 2019 01:02 PM2019-04-08T13:02:46+5:302019-04-08T13:53:25+5:30
खबर थी कि 19 अप्रैल को मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ शादी कर लेंगी। हलांकि इन खबरों पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
करोड़ों दिलों पर अपने डांस मूव्स से राज करने वाली मलाइका अरोड़ा के फैंस की संख्या करोड़ों में है। एक्टिंग हो या जजिंग फिटनेस हो या डांसिंग मलाइका लोगों को हमेशा ही प्रेरित करती रही हैं। हाल ही में अपने गाने छईंया-छईंया पर डांस किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अर्जुन कपूर को घेरे में लेते हुए मलाइका के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए मलाइका के इस वीडियो में मलाइका अपनी टीम के साथ छईयां-छईयां पर डांस कर रही हैं। व्हाइट टीशर्ट पहने हुए मलाइका अपने लटके-झटकों से इस वीडियो चंक में भी लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। वीडियो में मलाइका के साथ उनकी पूरी टीम भी डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।
कमेंट कर रहे हैं लोग
वहीं मलाइका के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, अब क्या रखा है आंटी छईंया-छईंया में अब तो कब्र की तैयारी करो। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, ये बुढ़ी कैसे नाच रही है, एक यूजन ने लिखा अब बस भी करो आंटी जी योर टाइम इज अप।
अर्जुन को लेकर किया कमेंट
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर अभी हाल ही में खबर थी कि वो दोनों शादी करने जा रहे हैं। दोनों के लिंकअप की खबरे चर्चा में रहती हैं। इसी वजह से लोग मलाइका के इस वीडियो में अर्जुन कपूर को लेकर भी कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं लकी अर्जुन कपूर तो कुछ लोग अर्जुन का भी मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं।