खुल्लम खुल्ला मलाइका के साथ इश्क फरमा रहे हैं अर्जुन कपूर, ये फोटो है प्रूफ
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 16, 2018 12:03 PM2018-11-16T12:03:51+5:302018-11-16T12:03:51+5:30
इन दिनों मलाइका-अर्जुन की एक फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसनें दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की बातें बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है, हांलाकि इस कपल ने अपने रिश्ते पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है। इन दिनों दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसनें दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
फोटो हो रही वायरल
अफेयर की अफवाह के बीच मलाइका और अर्जुन की दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस के बीच छाई इन फोटो में मलाइका अर्जुन कपूर के बाहों में बैठी नजर आ रही हैं। इस फोटो से दोनों के बीच के प्यार को साफतौर पर समझा जा सकता है।
इस फोटो को अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने सोशल मीडिया एकांउट पर शेयर किया है जिसमें मलाइका अर्जुन के पास बैठी नजर आ रही हैं। दोनों के इस अंदाज को फैंस भी जमकर पंसद कर रहे हैं साथ ही बिना कुछ कहे दोनों के बीच के रिश्ते को वो भी समझ गए हैं।
शादी की अफवाह
हाल ही में ये खबर सामने आई थी मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को एक नए मुकाम पर ले जाना चाहते हैं। इस कारण से दोनों 2019 में शादी की ऐलान कर सकते हैं। हांलाकि बाद में एक करीबी में शादी की खबरों को गलत बताया था।
आपको बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान को साल 2017 में तलाक दे दिया था। हाल ही में मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन के साथ की उनकी हाथों हाथ डाले की फोटो भी खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ऐसे में फैंस को इतना तो साफ है कि दोनों एक दूसरे प्यार करते हैं बस ऐलान होना बाकी है।