मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बाथडब की फोटो, यूजर्स ने अर्जुन कपूर का नाम लेकर कर दिया ट्रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 15, 2019 01:33 PM2019-05-15T13:33:09+5:302019-05-15T13:33:09+5:30

मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, आए दिन वह वीडियो और सेक्सी फोटो शेयर करती रहती हैं, जो फैंस के बीच छा जाते हैं।

malaika arora shared her photo on social media | मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बाथडब की फोटो, यूजर्स ने अर्जुन कपूर का नाम लेकर कर दिया ट्रोल

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बाथडब की फोटो, यूजर्स ने अर्जुन कपूर का नाम लेकर कर दिया ट्रोल

बॉलीवुड में छैया छैया गर्ल के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा बीते कई दिनों से खबरों में बनी रहती हैं। अर्जुन कपूर से शादी की खबरें एक्ट्रेस की छाई रहती हैं। ऐसे में अपनी एक फोटो को लेकर वह ट्रोल हो गई हैं।

मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, आए दिन वह वीडियो और सेक्सी फोटो शेयर करती रहती हैं, जो फैंस के बीच छा जाते हैं। लेकिन कई बार वह इनके कारण ट्रोल भी हो जाती हैं। इसी बीच अब मलाइका ने एक ऐसी सेक्सी फोटो शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनका लुक बेहद आकर्षक फैंस के सामने आया है। फोटो में मलाइका बाथटब में लेटी हुई नजर आ रहीं हैं। साथ ही वह रेड गाउन और डायमंड ईयररिंग्स पहने नजर आ रही हैं।

मलाइका बाथटब में इस अंदाज लेटी हुई हैं कि उनकी अदाओं पर कुछ लोग जहां उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने उनको ट्रोल कर दिया है। लोग अर्जुन कपूर से जोड़कर कमेंट करके मलाइका को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अर्जुन की तो किस्मत ही खुल गई। 

गौरबतल है कि मलाइका और अर्जुन दबी जुबान में एक दूसरे को डेट करने की बात स्वीकार कर चुके हैं। इसके अलावा दोनों आए दिन एक दूसरे के साथ भी नजर आए हैं। कहा जा रहा है कि इसी साल दोनों शादी भी कर लेंगे।
 

Web Title: malaika arora shared her photo on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे