अर्जुन कपूर से शादी की बातों पर फाइनली मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये सब बातें सच...'

By मेघना वर्मा | Published: April 15, 2019 10:34 AM2019-04-15T10:34:37+5:302019-04-15T10:34:37+5:30

हाल ही में मलाइका और अर्जुन एक साथ मुंबई के लीलावती हॉस्टपिटल में स्पॉट किए गए थे। जिसके बाद भी खबरों का बजार गर्म रहा है। 

Malaika Arora reacts on her wedding rumors with Arjun Kapoor | अर्जुन कपूर से शादी की बातों पर फाइनली मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये सब बातें सच...'

अर्जुन कपूर से शादी की बातों पर फाइनली मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये सब बातें सच...'

Highlightsखबर थी कि 19 अप्रैल को मलाइका और अर्जुन शादी के बंधन में बंध जाएंगे।हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इन बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड में इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की चर्चा जोरों पर हैं। खबर थी कि इसी महीने की 19 तारीख को अर्जुन और मलाइका शादी करके हमेशा-हमेशा के लिए एक हो जाएंगें। इस खबर पर बात तब और कंफर्म हो गई जब मलाइका ने अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव के वेकेशन की फोटो शेयर की। मगर इन सभी रर्यूमर्स पर अब मलाइका ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 

बॉम्बे टाइम्स को दिए अपने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने कहा कि ये सभी बातें बिल्कुल सच नहीं है। उन्होंने बताया की अर्जुन कपूर से शादी की उनकी बातों में कोई और किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है। मलाइका के इस बयान से ये बात तो बिल्कुल क्लीयर हो गई है कि अभी फिहलाह हमें मलाइका और अर्जुन की शादी देखने के लिए और समय का इंतजार करना होगा। 

दोनों के लिंकअप की खबरें बीते साल से ज्यादा सुर्खियों में आने लगी। इसी के बाद दोनों कपल एक साथ पब्लिक इवेंट्स पर भी काफी दिखाई देने लगे इसलिए इनकी शादी की चर्चा भी होने लगी। कॉफ विद करण में मलाइका के अर्जुन कपूर को लेकर कही गई बात से भी इन दोनों की शादी की खबरें तूल पकड़ी चली गईं। 

खबर तो यहां तक थी कि दोनों ही कपल कहीं विदेश नहीं बल्कि यहीं गोवा में अपनी शादी करेंगे। जिसमें मलाइका और अर्जुन दोनों के ही घरवाले भी शामिल होंगे। मगर मलाइका के इस बयान के बाद इन सभी अफवाहों पर पानी फिर गया है। हाल ही में मलाइका और अर्जुन एक साथ मुंबई के लीलावती हॉस्टपिटल में स्पॉट किए गए थे। जिसके बाद भी खबरों का बजार गर्म रहा है। 

अर्जुन जल्द ही राज कुमार गुप्ता की फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड में दिखाई देंगे। जिसका पोस्टर आज यानी 15 अप्रैल को रिलीज किया जाना है। लोग इस फिल्म के टाइटल को करण जौहर की फिल्म कलंक से मिला रहे हैं। वरुण और आलिया की फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। 

Web Title: Malaika Arora reacts on her wedding rumors with Arjun Kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे